logo

ट्रेंडिंग:

क्या किडनैप हुए थे कॉमेडियन सुनील? पत्नी के पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील पाल अब घर लौट चुके हैं। कॉमेडियन की पत्नी के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Sunil Pal lost

सुनील पाल (क्रेडिट इमेज-इंस्टाग्राम)

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल (Sunil Pal) को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई थी। कॉमेडियन की पत्नी ने कहा था कि उनके पति गुमशुदा हो गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस खबर को जानने के बाद फैंस परेशान हो गए। कॉमेडियन की पत्नी ने कहा था, 'सुनील शो करने के लिए मुंबई से बाहर गए थे। उन्हें 3 दिसंबर को वापस आना था। लेकिन अब उनका फोन बंद आ रहा है'। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आ गई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुनील पाल को ढूंढ लिया। सरिता पाल ने कहा, सुनील ठीक हैं और वापस आ गए हैं।

 

सरिता पाल ने कहा था कि सुनील वापस आ गए हैं और हम सारी बातें आपके संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। अब कॉमेडियन की पत्नी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में कॉमेडियन की पत्नी ने लिखा, सबकुछ ठीक है। हम बाकी बातें अपने शुभ चितंकों के सामने जल्द ही खोलेंगे। एक बार पुलिस हमारा पूरा बयान लेकर और एफआईआर से जुड़ी प्रकिया होने के बाद परमिशन दे दें।

 

सरिता पाल ने बढ़ाया सस्पेंस

 

 

 

गुरुचरण सिंह भी हुए थे लापता

 

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सुनील पाल को किडनैप किया गया था। हालांकि इन खबरों पर स्टैंडअप कॉमेडियन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सुनील पाल की तरह कुछ दिनों पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह अचानक गायब हो गए थे। गुरुचरण काफी दिनों बाद वापस लौटे थे और उन्होंने कहा था कि वो आध्यात्म की साधना करने के लिए गए थे। सोढ़ी ने कहा था कि उनके पास काम नहीं है। वो काम करना चाहते हैं।

 

कौन हैं कॉमेडियन सुनील पाल

 

साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विनर सुनील पाल थे। उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया था। सुनील कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2018 में सुनील आखिरी बार फिल्म 'तेरी भाभी है पहले' में देखा गया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।  सुनील को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। कई बार अपने बयानों की वजह से कॉमेडियन कंट्रोवर्सी में भी रह चुके हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap