logo

ट्रेंडिंग:

Bigg Boss 18: ये 5 कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, जानें नाम

'बिग बॉस 18' का फिनाले होने में चंद घंटे बचे हैं। शो की वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं। हर कोई शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

viven d sena and rajat dalal

विवियन डिसेना और रजत दलाल (Photo Credit: Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

Bigg Boss 18 Finale: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का आज फिनाले है। फिनाले एपिसोड को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ग्रैंड फिनाले एपिसोड के ऑन एयर होने में चंद घंटे बचे हैं। फिलहाल अभी 6 कंटेस्टेंट्स के बीच में कड़ा मुकाबला चल रहा है जिसमें विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल का नाम शामिल है।

 

शो के आखिरी दिन में सभी कंटेस्टेंट के फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं। आइए जानते हैं दर्शकों के हिसाब से कौन है इस बारे के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स।

 

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान अटैक केस: हमलावर एक, नाम अनेक? ऐसा क्यों है

 

ये हो सकते हैं बिग बॉस 18 के टॉप 5 फाइनलिस्ट

 

विवियन डिसेना- कलर्स टीवी के लाडले विवियन डिसेना इस लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। शो में उनके गेम को लोगों ने काफी पसंद किया है। उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। फैंस का मानना है कि वह इस शो के विनर हो सकते हैं।

 

रजत दलाल- रजत दलाल की यूट्यूब पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनके बेबाद अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया है। फैंस उन्हें टॉप 5 फाइनलिस्ट में गिन रहे हैं। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से भी रजत आगे चल रहे हैं।

 

करण वीर मेहरा- करण वीर मेहरा टीवी का बड़ा चेहरा है। शो में उनकी और चुम और शिल्पा की दोस्ती को खूब पसंद किया है। एक समय में खुद बिग बॉस ने कहा था कि ये करण वीर मेहरा शो बन गया है। उन्हें फैंस के साथ- साथ सेलेब्स का भी जबरदस्त स्पोर्ट मिल रहा है।

 

ये भी पढ़ें- न फेम मिला, न फिल्म, मंदाना करीमी के एक्टिंग छोड़ने की कहानी क्या है?

 

अविनाश मिश्रा- अविनाश मिश्रा की शो में अपनी एक अलग जर्नी है। वह हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े नजर आए। उनकी गेम को लोगों ने काफी पसंद किया है इसलिए वह शो के टॉप 5 में होना डिजर्व करते हैं।

 

चुम दरांग- अरुणाचल प्रदेश की शान चुम दरांग ने लोगों को हंसाया और रुलाया है। उनके टपोरी एक्सेंट ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो में उनकी श्रुतिका, करणवीर और शिल्पा शिरोड़कर की दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया है।

 

ईशा सिंह- वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से ईशा सिंह टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में शामिल नहीं हो सकती हैं। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के टॉप 2 फाइनलिस्ट विवियन और रजत दलाल हैं।

 

 

और पढ़ें