logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अनुपमा सीरियल में कमाया नाम, अब बने बिग बॉस विनर, कौन हैं गौरव खन्ना?

मशहूर एक्टक गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विजेता बन गए हैं। इस सीजन उनकी गेम को खूब पसंद किया गया था। इससे पहले वह अनुपमा, सीआईडी जैसे शो में काम करके अपनी पहचान बना चुके हैं।

Gaurav Khanna Winner

बिग बॉस विनर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बिग बॉस 19 के विजेता की घोषणा कल (7 दिसंबर) ग्रैंड फिनाले में हो गई है। इस सीजन के विनर गौरव खन्ना बने हैं। वहीं, फिल्म एक्ट्रेस फरहाना भट्ट रनर अप रहीं। यह सीजन काफी अच्छा रहा और इसे लोगों का खूब प्यार मिला। विजेता गौरव खन्ना की गेम की पूरे सीजन में खूब तारीफ हुई है। गौरव खन्ना की जीत से उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर गौरव खन्ना ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वह बीते 21 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्हें अनुपमा सीरियल ने पहचान दिलाई थी। आज भी उनके लाखों फैंस उन्हें इस सीरियल के किरदार के रूप में पहचानते हैं।

 

गौरव खन्ना ने 2006 में भाभी सीरियल के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने कई मशहूर किरदार निभाए हैं। कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, मेरी डोली तेरे अंगना, अर्धांगिनी-एक खूबसूरत जीवन साथी, यह प्यार न होगा कम, दिल से दिया वचन और सीआईडी जैसे कई शोज में काम किया है। हर सीरियल में गौरव के काम को पसंद किया गया है लेकिन उन्हें असली पहचान अनुपमा शो में मिली।

यह भी पढ़ें- धुरंधर का 'कारवां' गाना ट्रेंड, मधुबाला का ये है इश्क इश्क क्यों खोजने लगे लोग?

अनुपमा में मिली पहचान

अनुपमा शो में उन्होंने अनुज का किरदार निभाया। गौरव ने 2020 में अनुपमा शो में अनुज के रूप में एंट्री ली थी। इस शो के बाद उनकी पहचान अनुज के रूप में ही होने लगी। आज भी लाखों लोग उन्हें अनुज के किरदार से ही जानते हैं। उन्हें अनुपमा में शानदार एक्टिंग के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। अनुज के बाद अब गौरव को बिग बॉस विनर के रूप में एक नई पहचान मिली है। बिग बॉस में उनके गेम को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान भी उनकी गेम की तारीफ कर चुके हैं। 

 

कानपुर में पले-बढ़े गौरव

गौरव खन्ना उत्तर प्रदेश के कानपुर के सिविल लाइंस में पले-बढ़े हैं। उनका जन्म 11 दिसंबर 1981 को हुआ था। अपनी स्कूल पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एमबीए करने मुंबई चले गए थे। एमबीए करने के बाद एक मार्केटिंग कंपनी में काम किया लेकिन उनका एक्टिंग में मन लगता था। उन्होंने टीवी शो से अपनी पहचान बनाई। 2021 में उन्हें अनुपमा शो से बड़ी पहचान मिली। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, एक्स पर 17 हजार फॉलोअर्स हैं। 

 

बिग बॉस से पहले जीते मास्टर शेफ

बिग ब़स 19 की ट्रॉफी उठाने वाले गौरव खन्ना इसी साल एक रियलिटी शो में भी नजर आए थे। वह सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के पहले सीजन में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल से जजों को दिल जीत लिया था। उनकी कुकिंग स्किल्स के कारण उन्हें इस शो का विनर घोषित कर दिया गया था। इस शो में उन्हें पहली बार कुकिंग करते हुए देखा गया था। उनकी कुकिंग स्किल्स देखकर हर कोई हैरान था। 


और पढ़ें