logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 साल में 6 हॉरर-कॉमेडी फिल्में हुई रिलीज, 2 रही हिट, 'भूत बंगला' का क्या होगा?

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है।

bhoot bangla

भूत बंगला पोस्टर, Photo CrediT; Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की फिल्में हर हफ्ते रिलीज होती हैं। इस हफ्ते सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथा वामिका गब्बी, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी हिट रही है। अब सालों बाद फिर से दोनों ने साथ में काम किया है।

 

अक्षय एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौटने को तैयार हैं। उन्हें उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है।' भूत बंगला' से पहले कई हॉरर कॉमेडी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। कुछ सुपरहिट हुई और कुछ बुरी तरह से पिट गई। 

 

यह भी पढ़ें: रिलेशन में शक्ति को मिला था धोखा, 40 की उम्र में मां-बाप से क्यों रहती हैं अलग?

कैसा रहा हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का हाल?

द राजा साब

 

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 420  करोड़ रुपये था। यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। खराब वीएफएक्स की वजह से इस फिल्म को दर्शकों का नेगेटिव रिव्यू मिला था। फिल्म ने महज 130 करोड रुपये का बिजनेस किया था। 

 

थामा

 

मैडॉक फिल्म्स की 2025 में 'थामा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म अपनी लागत का मुनाफा तक नहीं कमा पाई थी।

 

द भूतनी

 

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह, मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपये था और 12.52 करोड़ का कलेक्शन हुआ था।

 

स्त्री 2

 

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म' स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी।  वर्ल्डवाइड फिल्म 800 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 2024 में यह फिल्म रिलीज हुई थी।

 

मुंज्या

 

साल 2024 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'इमोशंस से भरी हूं...',दादी आशा भोसले के जाने से सदमे में पोती जनाई

 

भूल भुलैया 3

 

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये थे और फिल्म ने करीब 400 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 

 

अक्षय कुमार की भूत बंगला की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती हैं। हालांकि यह सिर्फ प्रीडिक्शन रिपोर्ट है। सही आंकडे आने के लिए हमें ओपनिंग डे तक का इंतजार करना होगा। 1

 

Related Topic:#Akshay Kumar

और पढ़ें