logo

ट्रेंडिंग:

क्या महिमा सिंह से जल्द तीसरी शादी करने वाले हैं पवन सिंह? चाचा ने दिया हिंट

पवन सिंह का नाम इन दिनों महिमा सिंह के साथ जुड़ रहा है। पवन की तीसरी शादी को लेकर उनके चाचा धर्मेंद्र सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।

pawan singh and mahima singh

पवन सिंह और महिमा सिंह, Photo Credit: Mahima Singh Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ सेलिब्रेट किया है। दोनों की पर्सनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

 

लोगों का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं पता? लेकिन उनके चाचा ने पवन सिंह की शादी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। 

 

यह भी पढ़ें- SRK और प्रियंका संग किया काम, 15 साल बाद आदर्श गौरव को मिला ये मुकाम

पवन सिंह जल्द करेंगे तीसरी शादी

पवन सिंह के जन्मदिन के बाद से महिमा की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनके बारे में जानने चाहते हैं। महिमा के इंस्टाग्राम पर सिर्फ पवन के साथ ही तस्वीरें हैं। यहां तक की उनकी प्रोफाइल में भी दोनों की फोटो लगी हुई है। इन तस्वीरों में महिमा सिंदूर लगाए हुए दिख रही हैं। पवन और महिमा दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए हुए हैं। दोनों का रिश्ता प्रोफेशनल लाइफ से काफी आगे बढ़ चुका है।

 

पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह से जब उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं है। अभी उनका तलाक के केस चल रहा है। एक दो महीने रुक जाइए शहनाई बजेगी।

 

यह भी पढ़ें- रिलीज से कमाई तक पर संकट, क्यों टेंशन में है तमिल फिल्म इंडस्ट्री?

कौन हैं महिमा सिंह?

महिमा सिंह भोजपुरी अभिनेत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह हाल ही में भोजपुरी म्यूजिक वीडियो बानी लइका में पवन सिंह के साथ नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है।

 

वहीं, पवन सिंह की बात करें तो उनका दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। ज्योति से पहले पवन का नाम भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह संग जुड़ा था।

 


और पढ़ें