जून का महीना सिनेमाप्रेमियों के लिए बहुत धमाकेदार होने वाला है। इस महीने में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस हफ्ते की शुरुआत में डॉर्क थ्रिलर फिल्म 'बंदर' रिलीज होगी जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं।
इसके बाद देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज होगी। प्यार के साथ कॉमेडी का लगाने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी आएगी। आइए जानते हैं इस महीने के कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं?
यह भी पढ़ें: पहले बोल्ड मूवी, निभाए छोटे किरदार, क्या 'बंदर' से मिलेगी सपना पब्बी को पहचान?
जून में रिलीज होंगी ये फिल्में
बंदर
बॉबी देओल की 'बंदर' 5 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। बॉबी को नए अंदाज में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
भारत भाग्य विधाता
12 जून को सिनेमाघरों में एक साथ तीन फिल्में रिलीज होगी। इस लिस्ट में कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3' डी शामिल हैं। कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' देशभक्ति फिल्म है जिसमें वह एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उन मेडिकल वर्कर्स की कहानी को दिखाया गया है जिन्होंने मुंबई के कामा और एल्बलेस अस्पताल में 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान 400 मरीजों की रक्षा की थी।
हॉन्टेड 3डी
विक्रम भट्ट को हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह 'हॉन्टेड 3डी' लेकर 12 जून को आ रहे हैं। अभी इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं।
कॉकटेल 2
'कॉकटेल 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्यार और दोस्ती के रिलेशनशिप को दिखाया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: क्या Alpha के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट में हुआ था झगड़ा?
जन नेता
साउथ सुपरस्टार विजय थलपति की फिल्म 'जन नेता' सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। जन नेता में विजय के साथ बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं।
वेलकम टू द जंगल
26 जून को 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी, दिशा पाटनी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वेलकम एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।