logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बादशाह पर दर्ज हुई 2 FIR, 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद, यूट्यूब से डिलीट हुआ गाना

रैपर और सिंगर बादशाह 'टटीरी' गाने को लेकर विवादों में हैं। इस गाने की वजह से उन पर 2 एफआईआर दर्ज हुई है।

Baadshah

बादशाह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गान टटीरी विवादों में हैं। विवाद बढ़ने के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में एफआईआर दर्ज हुई है। हरियाणा पुलिस ने रैपर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। साथ ही उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई  है।

 

पुलिस की टीमें बादशाह को पकड़ने के लिए अलग-अलग ठीकानों पर दबिश दे रहे है। इसके अलावा जो लोग टटीरी गाने या उससे जुड़े आपत्तिजनक कमेंट को शेयर करेंग। उनके खिलाफ कानूनी जांच होगी। आइए जानते हैं कि इस गाने को लेकर विवाद क्यों हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'सूबेदार' में अनिल कपूर से ज्यादा राधिका मदान की चर्चा, ऐसा क्या है खास?

बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज

 

 

'टटीरी' गाना 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कई गंदे शब्दों और आपत्तिजनक लाइनों का जिक्र किया गया है। इस गाने के खिलाफ कई सामाजिक संस्थानों ने आवाज उठाई थी। हरियाणा महिला आयोग भी भी बादशाह को इस मामले में नोटिस भेजा था। बादशाह को 13 मार्च को पेश होना है।

महिला आयोग ने भी बादशाह को भेजा था नोटिस

हरियाणा महिला आयोग की रेनु भाटिया का कहना है कि इस तरह के गानों के जरिए महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है। वहीं, हरियाणा रोडवेज जींद के महाप्रबंधन ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि टटीरी गाने में बिना उनकी अनुमति के बस और विभाग से जुड़े प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है। इन चीजों के लिए विभाग से अनुमति नहीं ली गई है।  इसके अलावा इस प्रकार के आपत्ति जनक कॉन्टेंट के कारण हमारी छवि को नुकसान हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: करण औजला ने ऐसा क्या किया कि बुरी तरह हो रहे हैं ट्रोल?

 

बादशाह इससे पहले भी अपने गानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं। उनके पॉपुलर गाने गेंदा फूल को लेकर काफी हंगामा हुआ था। उन पर आरोप लगा था कि लाइन्स चुराई हैं और उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया है।


और पढ़ें