logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लगाई लता मंगेशकर की फोटो, अथिया पर भड़के लोग

आशा भोसले के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अथिया शेट्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गलती से लता मंगेशकर की फोटो लगा दी जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गई।

athiya shetty and asha bhosle

अथिया शेट्टी और आशा भोसले, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

हिंदी सिनेमा की लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले हमारे बीच में नहीं रहीं। उनके निधन से फैंस सदमे में है। सेलेब्स उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी की बेटी और अथिया शेट्टी ने भी आशा भोसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए पोस्ट किया लेकिन उनसे ब्लंडर हो गया।

 

उन्होंने अपने पोस्ट में आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की फोटो लगा दी। उन्होंने अपनी गलती को तुरंत ठीक किया लेकिन तब तक लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे थे।

 

यह भी पढ़ें: शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, बेटे ने फैंस से की भावुक अपील

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अथिया

अथिया ने आशा ताई को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था लेकिन फोटो लता मंगेशकर की लगा दी। उन्हें जैसे ही अपनी गलती का ऐहसास हुआ तुरंत नया पोस्ट शेयर किया, तब तक वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थी। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करते हुए लगातार कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'सुंदर होने से कुछ नहीं होता है दिमाग भी होना चाहिए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कोई उन्हें बता दो कि लता मंगेशकर का निधन पहले हो गया था। अब उनकी बहन का निधन हो गया है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अथिया ब्यूटी विदआउट ब्रेन है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'नेपो किड्स को सबकुछ बिना मेहनत के मिलता है। वह ऐसी गलतियां करते हैं।' एक ने लिखा, 'सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने आशा भोसले के निधन पर लता मंगेशकर की फोटो लगा दी। यह वाकई शर्मनाक है।'

 

यह भी पढ़ें: जिस कार्यक्रम में CM धामी आए, वहीं दी गाली, अब FIR, कहां फंस गए मासूम शर्मा?

आशा भोसले का हुआ निधन

लता मंगेशकर आशा भोसले की बड़ी बहन थीं। उनका निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ था। 11 अप्रैल को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ। आज यानी 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे होगा।


और पढ़ें