logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अक्षय से लेकर करण जौहर तक, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड

आशा भोसले को छाती और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

asha bhosle

आशा भोसले, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड की सुरो की मल्लिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थीं। भले ही वह आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके गाने हमारे दिलों में यूं ही बसे रहेंगे।

 

11 अप्रैल को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज 12 अप्रैल को उनके निधन की खबर आई। वह सबकी चहेती थीं। अक्षय कुमार, करण जौहर, काजोल, जॉनी लिवर समेत तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले ने की थीं 2 शादियां, 3 बच्चे, 16 साल की उम्र में रचाई थी पहली शादी

सेलेब्स ने जताया दुख

अक्षय कुमार ने आशा भोसले के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उनकी सुरीला आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी। ओम शांति।'

 

मनोज मुंतशिर ने लिखा, 'कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए। पैदा हुए जमीन पर और आसमान हो गए। आज एक आशमान ने ये जमीन छोड़ दी। आप बहुत याद आएंगी ताई। ओम शांति।'

 

करण जौहर ने लिखा, 'यह कहना आज हमने एक लेजेंड को खो दिया बहुत छोटा होगा। आशा जी जैसी कोई दूसरी नहीं थी। उनकी आवाज सिर्फ एक पीढ़ी नहीं थी बल्कि पूरा सिनेमा था। मैं उनकी आवाज का हमेशा फैन रहा हूं। मैं खुद को खुश किस्मत मानता हूं कि हमें आपका जादू महसूस करने का मौका मिला।'

 

रवीना टंडन ने लिखा, 'यह अपूर्ण क्षति है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है।'

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले ने की थीं 2 शादियां, 3 बच्चे, 16 साल की उम्र में रचाई थी पहली शादी

 

हेमा मालिनी ने कहा, 'आशा ताई नहीं रहीं। मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो राह है। मेरा उनके साथ इमोशनल कनेक्ट था।'

कब होगा अंतिम संस्कार?

आशा भोसले के बेटे आनंद ने कहा, कल यानी सोमवार को 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उनके अंतिम दर्शन करेंगे जहां वह रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा। 


और पढ़ें