logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भगवान राम बनकर घर-घर में छाए ये सितारे, एक को तो लोग मानने लगे थे 'राम'

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। भगवान राम के किरदार में रणवीर के फर्स्ट लुक को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

actors who played lord rama role

जूनियर एनटीआर, अरुण गोविल और जितेंद्र, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

हिंदी सिनेमा में पौराणिक कथा रामायण पर कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। रामायण के किरदारों पर भी फिल्में बनी हैं। फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ। हनुमान जंयती के मौके पर फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसका बजट करीब 4000 करोड़ है।

 

भगवान राम के किरदार को कई अभिनेताओं ने टीवी और बड़े पर्दे पर उतारा हैं लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय अरुण गोविल हुए। अरुण गोविल को आज भी दर्शक राम के किरदार के लिए याद करते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से कलाकारों को भगवान राम के किरदार से लोकप्रियता मिली है?

 

यह भी पढ़ें: भगवान राम के रोल में छाए 'धुरंधर' के हमजा, लोग बोले- 'रणबीर कपूर से बेहतर'

भगवान राम बनकर छाए ये कलाकार

अरुण गोविल

 

 

अरुण गोविल ने रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था। इस किरदार को उन्होंने इतनी सच्चाई के साथ निभाया कि लोग उन्हें राम कहकर पुकारते थे। उस दौर में लोग उन्हें देखकर पैर छूने लगते थे और भगवान राम की तरह सम्मान देते थे। उनके किरदार को आज भी लोग याद रखते हैं। यह सीरियल दूरदर्शन पर आता था।

 

गुरमीत चौधरी

 

टीवी शो 'रामायण' में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का रोल निभाया था। इस किरदार से वह घर-घर में फेमस हो गए थे। अरुण गोविल के बाद गुरमीत के किरदार को सबसे ज्यादा प्यार मिला था। इस शो में गुरमीत के साथ उनकी पत्नी देबीना ने माता सीता का रोल प्ले किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

 

आशीष शर्मा

 

टीवी शो 'सिया के राम' में आशीष शर्मा ने भगवान राम का रोल निभाया था। उनके दमदार अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया। इस रोल ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। आशीष को आज भी इस सीरियल के लिए जाना जाता है।

 

जितेंद्र

 

1997 में फिल्म 'लव कुश' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने भगवान राम का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में जया प्रदा ने माता सीता का किरदार निभाया था। भगवान राम के किरदार को जितेंद्र ने पूरी सच्चाई के साथ निभाया था।

 

 

यह भी पढ़ें: विंदू ने 'रामायण' के टीजर पर दिया रिएक्शन, बताया कब फ्लॉप हो सकती है फिल्म?

 

 जूनियर एनटीआर

 

1997 में माइथोलॉजिकल तेलुगु फिल्म 'बाल रामायण' में जूनियर एनटीआर ने भगवान राम के बाल अवतार की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के उन्हें बेस्ट चिल्ड्रन का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

 

शोभन बाबू

 

1972 में फिल्म 'संपूर्ण रामायण' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शोभन बाबू ने भगवान राम की मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अलावा नंदमुरी बालकृष्ण, बंगाली अभिनेता आशीष कुमार समेत कई अभिनेताओं ने पर्दे पर भगवान राम का रोल निभाया है।


और पढ़ें