logo

ट्रेंडिंग:

मलाइका का नाम सुनते ही अर्जुन ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

अर्जुन कपूर के सामने एक बार फिर भीड़ ने चिल्लाया मलाइका का नाम। एक्टर के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

arjun kapoor

अर्जुन कपूर (Photo Credit: Arjun Instagram Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेंकर और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान तीनों स्टार्स फैंस से बातचीत करते दिखाई दिए। बातचीत के दौरान भीड़ ने अर्जुन की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया।

 

अर्जुन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन स्टेज पर खड़े है। वहीं, उनकी को- स्टार भूमि और रकुल फैंस के सवाल का जवाब दे रही हैं। एक फैन ने भूमि से पूछा कि आपको इस फिल्म में किस चीज से प्यार हुआ। भूमि कोई जवाब दे पाती हैं इससे पहले ही भीड़ ने मलाइका का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया।

 

ये भी पढ़ें-फैंस के लिए खुशखबरी, 'सनम तेरी कसम 2' इस दिन हो सकती है रिलीज

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अर्जुन का वीडियो

 

हर किसी का ध्यान अर्जुन की तरफ था। वह भीड़ को सिर झुकाकर देख रहे थे। वहीं, भूमि और रकुल ने भी एक सेंकेड के लिए अर्जुन की तरफ देखा लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसी ही घटना इससे पहली भी हुई थी जब राज ठाकरे की दीवाली पार्टी में अर्जुन शामिल हुए थे। अर्जुन को देखते ही भीड़ ने मलाइका का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया था। इसके जवाब में अर्जुन ने कहा था, 'मैं अभी सिंगल हूं। रिलेक्स करो'।

 

 

मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप

 

ये भी पढ़ें- 'Not Available'...यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो

 

मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बाद में पब्लिक कर दिया था। दोनों अक्सर पार्टी और वेकेशन पर साथ में नजर आते थे। पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मलाइका के पिता अनिल मेहता की मौत के समय अर्जुन को उनके घर पर देखा गया था। अर्जुन से पहले मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था। अब वह 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आएंगे। ये फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 


और पढ़ें