logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान की 'तेरे नाम' छोड़ने का अमीषा को पछतावा, बताया क्यों नहीं की फिल्म?

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' अमीषा पटेल को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

Ameesha Patel and Salman Khan

अमीषा पटेल और सलमान खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म 'तेरे नाम' से पहचान मिली थी। यह फिल्म साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थीं। यह एक इंटेंस लवस्टोरी थी। इस फिल्म के गाने खूब पॉपुलर हुए थे। फिल्म में सलमान ने राधे का किरदार निभाया था। 

 

भूमिका से पहले यह फिल्म अमीषा पटेल को ऑफर हुई थी। इतने सालों बाद उन्होंने बताया कि यह फिल्म क्यों रिजेक्ट की थी? उन्होंने माना कि इस फिल्म को छोड़ने का उन्हें पछतावा है।

 

यह भी पढ़ें: 'सचिन को बोलिए छक्का लगाए', होस्ट ने कैलाश खेर से की थी 2 लाइनें गाने की गुजारिश

अमीषा को 'तेरे नाम' छोड़ने का पछतावा

अमीषा ने कहा, 'काश मैं मना नहीं करती लेकिन उस वक्त जब सलमान ने की थी तब गाने बन चुके थे और ये फिल्म का आइडिया और कहानी थी। उन्होंने मुझे नेरेट किया, गाने भी सुनाए। तब ना डेट्स तय थी और डायरेक्ट कौन करेगा? यह भी तय नहीं थी। सब कुछ हवा में था। सलमान इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक थे।  जब सब कुछ फाइनल हुआ तब सतीश कौशिक आए।'

 

अमीषा ने आगे बताया, 'यह फिल्म कई निर्देशकों के पास गई थी। कुछ सेट नहीं था। एक अभिनेता के तौर पर मैंने कई लोगों को अपने डेट्स दे रखी थीं। अगर सलमान मेरे पास तय डेट, तय डायरेक्टर के साथ आते और कहते कि हम तैयार है तो मैं तेरे नाम जैसी फिल्म मना नहीं करती। वह बहुत ही अच्छी फिल्म थी। उसकी कहानी मुझे बहुत पसंद आई थी। मुझे गाने बहुत पसंद आए थे। यह मेरा ही नुकसान हुआ क्योंकि मेरे पास डेट्स नहीं थी'।

 

यह भी पढ़ें: 'एक दिन' की एडवांस बुकिंग 39 दिन पहले क्यों शुरू हुई? आमिर खान ने बताई वजह

तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है 'तेरे नाम'

'तेरे नाम' का निर्देशन दिवंगत सतीश कौशक ने किया था। फिल्म में सलमान ने राधे नाम के जुननूी आशिक का करिदार निभाया था जिसके प्यार में वह पागल हो जाता है यह तमिल फिल्म  सेतु का हिंदी रीमेक थी जो 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के हेयर स्टाइल ने लोगों को खूब ध्यान खींचा था। उस समय पर कई लोगों ने इस हेयर स्टाइल को फॉलो किया था।


और पढ़ें