logo

ट्रेंडिंग:

पहले रहमान डकैत, अब शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, वायरल हो गया पोस्टर

'धुरंधर' के रिलीज के बाद से हर तरफ सिर्फ अक्षय खन्ना की चर्चा हो रही है। उन्हें फिल्मों में काम मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की है।

akshaye khanna

अक्षय खन्ना, Photo credit: akshaye khanna Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना 'धुरंधर' के बाद से टॉक ऑफ द टाउन बन हुए हैं। फिल्म में उन्होंने शानदार काम किया है।  उन्होंने स्पाई थ्रिलर फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। 

 

'धुरंधर' के बज के बीच अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म में वह शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर किसी को अक्षय की अपकमिंग फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें- Year Ender: बॉलीवुड के बड़े सितारों में किसकी सबसे ज्यादा फिल्में 2025 में आईं?

'महाकाली' में शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय

'महाकाली' का निर्देशन साउथ फिल्म मेकर प्रशांत वर्मा कर रहे हैं। प्रशांत ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' का निर्देशन किया था। 'महाकाली' से अक्षय खन्ना तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वह असुर गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

'महाकाली' से पहले फैंस अक्षय को 'धुरंधर 2' में देखेंगे। य़ह फिल्म अगले साल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। 'धुरंधर' में हमजा (रणवीर सिंह) के किरदार के बारे में दिखाया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'धुरंधर'

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड फिल्म जल्द 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएंगी। इस फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस साल अक्षय की 'छावा' भी रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था।


और पढ़ें