logo

ट्रेंडिंग:

Jolly LLB 3: कोर्टरूम में दोनों जॉली करेंगे क्लेश, टीजर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी?

Jolly LLB 3 teaser

जॉली एलएलबी 3 टीजर (Photo Credit: akshay insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर जबरदस्त बद बना हुआ है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस बार कोर्टरूम में दोनों जॉली साथ में लड़ते- झगड़ते नजर आएंगे। इसका मतलब है कि कोर्ट रूम में जज सौरभ शुक्ल की कॉमेडी के साथ दोनों जॉली का क्लेश देखने को मिलने वाला है। इसकी छोटी सी झलक फिल्म के टीजर में देखने को मिली है।

 

फिल्म के टीजर में जगदीश त्यागी (अरशद वारसी) उर्फ जॉली फ्रॉम मेरठ की होती है। वह डिफेंस के वकील के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद जागदेश्वर मिश्रा (अक्षय कुमार) उर्फ जॉली फ्रॉम कानपुर की एंट्री होती है। टीजर में दोनों जॉली एक- दूसर संग लड़ते हुए नजर आते हैं। कोर्ट के जज सौरभ शुक्ला कहते हैं कि एक जॉली मुझसे संभाला नहीं जाता था अब दो-दो जॉली

 

यह भी पढ़ें- 'रणवीर अलाहबादिया कुछ भी बोलते हैं', लेटेंट पर आशीष ने दिया रिएक्शन

कोर्टरूम में भिड़ेंगे दोनों जॉली

अरशद, अक्षय और सौरभ तीनों की तिकड़ी कमाल करने वाली हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म का टीजर मजेदार है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें-  टाइगर की 'बागी 4' का टीजर रिलीज, लोगों ने बताया 'एनिमल'- 'किल' की कॉपी

पहले रिलीज हो चुके हैं दो पार्ट

जॉली फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुआ था। जॉली एलएलबी 2 में अक्षय की जगह अरशद वारसी लीड रोल में थे। इसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब 8 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है जिसमें दोनों जॉली साथ नजर आएंगे।

 


और पढ़ें