logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SRK और प्रियंका संग किया काम, 15 साल बाद आदर्श गौरव को मिला ये मुकाम

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Adarsh Gourav

आदर्श गौरव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आनंद एल राय और बिजॉय नांबियार ने पिछले साल 'तू या मैं' की घोषणा की थी। इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म है। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

 

आदर्श गौरव और शनाया की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में लीड कैरेक्टर के किरदार तक पहुंचने में आदर्श गौरव को 15 साल लग गए। उन्हें फिल्म 'व्हाइट टाइगर' से पहचान मिली थी। वह लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। कभी लीड का भाई तो कभी सपोर्टिंग कैरेक्टर निभाते नजर आए हैं। गौरव ने जो भी किरदार निभाया उसमें जान डाल दी।

 

यह भी पढ़ें- रिलीज से कमाई तक पर संकट, क्यों टेंशन में है तमिल फिल्म इंडस्ट्री?

आदर्श गौरव को 15 साल मिला लीड स्टार का रोल

आदर्श गौरव एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। वह हमेशा से फिल्मों में काम करना चाहते थे। 2010 में वह फिल्म माई नेम इज खान में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने यंग शाहरुख का किरदार निभाया था। इसके बाद वह मेडली, रूख और मॉम में नजर आए। उनके काम को पहचान नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर से मिली। फिल्म में उन्होंने बलराम हलवाई का किरदार निभाया था।

 

'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव जैसे मंजे हुए कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद 2023 में वह 'खो गए हम कहां', 'वो भी दिन थे' और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' में नजर आए थे।

 

यह भी पढ़ें- प्रभास की 'राजासाब' आपको सिर्फ बोर करेगी, कॉमेडी के नाम पर फैलाया रायता

'तू या मैं' का टीजर हुआ रिलीज

 

फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि दोनों कॉन्टेंट क्रिएटर हैं और लाइक और व्यूज के साथ में वीडियोज बनाते हैं और कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों मगरमच्छों से भरे तलाब में फंस जाते हैं। अब कौन अपनी जान बचता है और कैसे बचाता है? यह देखना दिलचस्प होगा। यह फिल्म अगले महीने 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 


और पढ़ें