LIVE NOW
Live: बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी, सरकार बदलेगी या नहीं? नतीजे आज
5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। शाम तक यह तय हो जाएगा कि किस राज्य में परिवर्तन होगा और किस राज्य में सरकार बरकरार रहेगी।

पांच राज्यों में वोटों की गिनती आज, Photo Credit: ChatGPT
16:36
तमिलनाडु में DMK 7 सीटें जीती, TVK टॉप पर
तमिलनाडु में अब तक TVK ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है और 95 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, DMK ने अब तक 7 सीटें जीती हैं और 53 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 1 सीट जीती है और 4 सीटों पर आगे चल रही है। ADMK 45 सीटों पर आगे है। PMK 5 सीटों पर आगे चल रही है। BJP, IUML, CPI और CPI(M) 2-2 सीटों पर आगे है। DMDK, VCK और AMMKMNKZ 1-1 सीट पर आगे है।
16:12
बंगाल में BJP ने दर्ज की 6 सीटें
BJP ने कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, मेदिनीपुर, मोंटेश्वर, भातर, आसनसोल दक्षिण सीटें जीत ली हैं। कलिम्पोंग से भारत कुमार छेत्री को 84,290 वोट मिले, उन्होंने भारतीय गोरखा प्रजातंत्र मोर्चा (BGPM) के उम्मीदवार को 21,464 वोटों से हराया। दार्जिलिंग से नोमान राय को 62,076 वोट मिले, उन्होंने BGPM उम्मीदवार को 6,057 वोटों से हराया। मेदिनीपुर से शंकर कुमार गुच्छैत को 1,33,041 वोट मिले, उन्होंने TMC उम्मीदवार को 38,747 वोटों से हराया। मोंटेश्वर सीट से सैकत पांजा को 96,559 वोट मिले, उन्होंने TMC उम्मीदवार को 14,798 वोटों से हराया। भातर सीट से करफा सौमेन को 98820 वोट मिले। वहीं आसनसोल दक्षिण सीट पर अग्निमित्रा पॉल को 1,19,582 वोट मिले, उन्होंने TMC उम्मीदवार को 40,839 वोटों से हराया।
16:07
असम में मंत्री पीयूष हजारिका की जीत
असम में जगिरोड विधानसभा सीट से मंत्री और BJP उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने जीत हासिल की। पीयूष को 155,129 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार श्री बुबुल दास को 93,584 वोटों से हराया।
16:02
कोलाथुर सीट पर पीछे चल रहे एमके स्टालिन
चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस वक्त कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं नई बनी पार्टी TVK के वीएस बाबू इस सीट पर 7,731 से ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/2051248020571001005
14:23
पुडुचेरी में बीजेपी को मिली एक और कामयाबी
बीजेपी नेता नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा, 'हम मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र में लगातार काम कर रहे थे और इसी वजह से हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। NDA पुडुचेरी में सरकार बनाएगी। पुडुचेरी के लोग बहुत खुश हैं। NDA पार्टी के नेता सरकार बनने के बाद पोर्टफोलियो बांटने पर फैसला करेंगे।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2051222436180631998
14:17
'जो हुआ, अच्छा हुआ...', नतीजों से खुश हैं हुमायूं कबीर
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के नतीजों पर कहा है, 'जो हुआ, अच्छा हुआ, यह तो होना ही था। ममता बनर्जी ने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए अपने भतीजे को बहुत शक्ति दी, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा। मैं बंगाल की जनता को टीएमसी को उचित जवाब देने के लिए बधाई देता हूं। मैं दोनों सीटें जीतूंगा।'
14:17
जोरहाट से चुनाव हार गए गौरव गोगोई, CM बनना था, खुद भी हार बैठे
असम कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार गौरव गोगोई अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें 23,182 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने करारी शिकस्त दी है। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रनब प्रियांकुश दत्ता रहे।
13:36
TMC ने खोला बंगाल में BJP की जीत का रास्ता? राहुल गांधी का दावा सच निकला
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि बंगाल में टीएमसी ने बीजेपी के आने का रास्ता खोला है। अब चुनाव रुझान के बाद राहुल गांधी का दावा सच होते दिख रहा है। पहली बार बीजेपी बंगाल में अपनी सरकार बनाने की स्थिति में है। पढ़ें रिपोर्ट।
13:30
आसनसोल में भीषण बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
आसनसोल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है। चुनाव के नतीजों के बीच बीजेपी ने लाठीचार्ज किया है।
12:19
केरल में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी, लेफ्ट सरकार उखड़ गई
करेल में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। केरल में LDF सिर्फ 42 सीट पर जाती नजर आ रही है, UDF 93 से ज्यादा सीटें हासिल कर रही है।
12:18
तमिलनाडु में TVK की लहर में सब निपट गए
तमिलनाडु में अब यह तय है कि मुख्यमंत्री तो विजय ही बनेंगे। उनकी पा्रटी TVK 107 सीटें जीतती नजर आ रही है। DMK 56 सीटों पर सिमट रही है, वहीं AIADMK 72 से ज्यादा सीटें हासिल कर रही है।
11:13
TVK प्रशंसकों में खुशी की लहर
TVK प्रशंसकों में जश्न का माहौल है। केरल में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं, 101 पर टीवीके आगे है।
https://twitter.com/ANI/status/2051174776430010656
11:10
अपनी ही सीट पर ही हार रहे हैं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
एमके स्टालिन अपनी ही सीट से चुनाव हार रहे हैं। TVK उम्मीदवार वीएस बाबू जीतते नजर आ रहे हैं। वह 2529 वोटों से आगे हैं।
10:26
भवानीपुर हार जाएंगे सुवेंदु अधिकारी? ममता बनर्जी को बढ़त
भवानीपुर में ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। भवानीपुर विधानसभा में वह 1900 से ज्यादा वोटों से आगे है।
10:24
पुडुचेरी में एक बार फिर NDA सरकार
पुडुचेरी में एक बार फिर NDA की सरकार बनती नजर आ रही है। AINRC और बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को 10 सीटे मिलती नजर आ रही हैं।
10:22
तमिलनाडु में TVK बनाएगी सरकार? DMK गठबंधन का बुरा हाल
तमिलनाडु में TVK को अप्रत्याशित जीत मिल सकती है। पहले ही चुनाव में विजय जोसफ, 83 सीटों पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। AIDMK 58 सीटें और DMK 34 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। कुल 234 विधानसभा सीटें हैं, सरकार बनाने के लिए 118 मतों की जरूरत होगी।
10:20
पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर
पश्चिम बंगाल में अब कांटे की टक्कर की नजर आ रही है। TMC ने एक बार फिर शानदार वापसी की है। बीजेपी 136 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है, वहीं टीएमसी 125 सीटों पर बढ़त हासिल करती नजर आ रही है।
10:18
केरल में UDF कर रही कमाल, LDF का बुरा हाल
केरल में एक दशक के बाद कांग्रेस सरकार बनती नजर आ रही है। कांग्रेस की अगुवाई में यूडीएफ गठबंधन 86 सीटों पर आगे चल रहा है। LDF 50 सीटों के आसपास है।
10:10
असम में 95 सीट पर बीजेपी आगे, कांग्रेस का बुरा हाल
असम में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर संघर्ष करती नजर आ रही है। बीजेपी 95 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है।
10:08
पश्चिम बंगाल में 150 सीटों पर आगे BJP, TMC 103, खेला हो गया?
पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानो में 150 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, TMC करीब 106 सीटों पर आगे है। ये शुरुआती रुझान हैं आंकड़े बदल भी सकते हैं।
09:48
असम में फिर हिमंता सरकार? 84 सीटों पर आगे BJP
असम में एक बार फिर बीजेपी जीतती नजर आ रही है। कांग्रेस दूर-दूर तक लड़ाई में नहीं है। हिमंत बिस्व सरमा की अगुवाई में बीजेपी को 84 से ज्यादा सीटें हासिल होती नजर आ रहीं हैं। कांग्रेस 25 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
09:45
केरल में अबकी बार कांग्रेस सरकार? समझिए क्या कह रहे हैं रुझान
केरल में UDF की सरकार बनती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में UDF में 82 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, वहीं LDF 32 सीटें जीतती नजर आ रही है। बीजेपी 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
09:43
पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर? दिख रहा नजारा
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड लहर नजर आ रही है। बीजेपी 140 से ज्यादा सीटों पर आगे है, वहीं टीएमसी 102 सीटों पर समिटती नजर आ रही है। ये शुरुआती रुझान हैं। अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।
09:41
तमिलनाडु में विजय होंगे CM? TVK ने तो कमाल कर दिया
तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों में TVK 80 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं। DMK पहले चुनाव जीतते नजर आ रही थी लेकिन अब बैकफुट पर है। DMK 55 तो AIDMK 65 सीटों पर आगे चल रही है।
09:08
पुडुचेरी में भी बीजेपी का जलवा
पुडुचेरी में बीजेपी 3 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।
09:07
केरलम में क्या बदलाव होगा? रुझान में कांग्रेस का जलवा
केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF मोर्चे के लिए राहत की खबर है। 60 से ज्यादा सीटों पर पार्टी आगे है, वहीं LDF सिर्फ 12 सीटों पर आगे है।
09:05
तमिलनाडु में DMK 70 से ज्यादा सीटों पर आगे, TVK 46 पर
तमिलनाडु में टीवीके पहले ही चुनाव में 40 से ज्यादा सीटें हासिल करती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में DMK 74 से ज्यादा सीटों पर आगे है, वहीं TVK 46 सीटों पर। AIADMK 30 सीट भी हासिल करती नजर नहीं आ रही है।
09:04
असम में प्रचंड बहुमत की ओर BJP, कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप
शुरुआती रुझानों में असम में बीजेपी आसान जीत हासिल करती नजर आ रही है। बीजेपी 74 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 का आंकड़ा भी नहीं छूती नजर आ रही है।
08:54
तमिलनाडु में DMK 66, TVK 34 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में DMK 66 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं TVK 34 सीटों पर आगे चल रही है। AIADMK शुरुआती रुझानों में 13 सीटों पर आगे है।
08:53
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 102 सीटों पर आगे, TMC 95 सीटों पर
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 102 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आगे है। वहीं TMC 95 सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
08:43
तमिलनाडु में कौन आगे-कौन पीछे?
तमिलनाडु में 31 सीटों पर DMK आगे चल रही है, विजय की पार्टी TVK 9 सीटों पर आगे चल रही है।
08:42
असम में हिमंता की प्रचंड लहर, बीजेपी कर रही कमाल
शुरुआती रुझानों में बीजेपी की असम में सरकार बनती नजर आ रही है। असम में बीजेपी 37 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 10 सीटों पर संघर्ष कर रही है।
08:40
एग्जिट पोल फेल होगा? TMC की लहर दिख रही
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एग्जिट पोल में बीजेपी को जीतते हुए दिखाया गया था लेकिन रुझानों में बीजेपी काफी पीछे है। बीजेपी को 59 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा था, वहीं पश्चिम बंगाल में TMC 63 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।
08:21
5 राज्यों में BJP बढ़त, मोदी के साथ जनता: सुनील शर्मा
08:07
4 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना शुरू
तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मतगणना शुरू हो गई है। थोड़े देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
07:45
ममता बनर्जी चौथी बार CM बनने को तैयार, TMC का दावा
तृणमूल कांग्रेस के नेता विजय उपाध्याय ने कहा है कि ममता बनर्जी, चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में उनके पास स्पष्ट बहुमत है। वह अब इंडिया गठबंधन की बड़ी नेता हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/2051123493065150663
07:10
'TMC के पास आईडी कार्ड नहीं, BJP बहुमत से आ रही है'
कोलकाता में BJP के एक काउंटिंग एजेंट का ने कहा, 'उनके पास ID कार्ड नहीं हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2051110771778801966
07:09
भावनीपुर विधानसभा में हाई अलर्ट, काउंटिंग सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों का सबको इंतजार है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात है। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। TMC उम्मीदवार और CM ममता बनर्जी, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/2051112561056387488
07:08
'हम क्या युद्ध करने आए हैं...', शशि पांजा चुनाव आयोग पर भड़कीं
https://twitter.com/AHindinews/status/2051113888524231126
06:07
VVPAT की पर्चियां मिलने पर उठे सवाल
पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर VVPAT की पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलने पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाए। चुनाव आयोग का कहना है कि ये पर्चियां मॉक पोल की हैं लेकिन इसकी जांच की जा रही है।
06:05
काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी का ट्वीट
वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ममता बनर्जी ने रात में ही एक ट्वीट किया है और आरोप लगाए कि बीजेपी जानबूझकर लोड शेडिंग कर रही है। उनके मुताबिक, हुगली, नदिया, बर्धमान और कोलकाता तक में CCTV कैमरा बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम से गाड़ियां अंदर और बाहर जा रही हैं।
https://twitter.com/ANI/status/2051060109858726041
06:01
बंगाल में क्या होगा?
इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा सस्पेंस पश्चिम बंगाल को लेकर है। दोनों ही प्रमुख दल अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल्स में कुछ में बीजेपी तो कुछ में टीएमसी की सरकार बनते दिखाया गया है।
06:00
केरल में लेफ्ट का खात्मा?
भारत में अब केरल इकलौता राज्य है जहां लेफ्ट की सरकार है। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन लेफ्ट को कड़ी टक्कर दे रहा है। एग्जिट पोल्स की मानें तो इस बार लेफ्ट यहां हार सकता है और कांग्रेस सरकार में आ सकती है।
05:59
पुडुचेरी में बदलाव होगा?
पुडुचेरी में 5 साल से बीजेपी और AINRC गठबंधन की सरकार है। एग्जिट पोल्स की मानें तो एक बार फिर से इसी गठबंधन को जीत मिल सकती है। थलपति विजय की पार्टी यहां भी अपनी किस्मत आजमा रही है।
05:58
असम चुनाव
असम में बीजेपी और कांग्रेस के साथ कई अन्य दल भी गठबंधन का हिस्सा हैं। असम में बीजेपी के साथ असम गण परिषद और बोडो पीपल्स फ्रंट हैं। वहीं, कांग्रेस के साथ रायजोर दल, असम जतिया परिषद और कुछ अन्य दल हैं। एग्जिट पोल्स की मानें तो राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
05:58
तमिलनाडु में विजय पर नजर
फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए थलपति विजय उर्फ विजय जोसेफ पर सबकी नजरें हैं। उनकी पार्टी TVK के भी कुछ सीटें जीतने के आसार हैं। अगर उनकी सीटें ज्यादा होती हैं तो कई बड़े दलों का खेल बिगड़ सकता है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

