असम-बंगाल में BJP, केरल-तमिलनाडु में किसकी सरकार? Exit Polls के नतीजे समझिए
असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। एग्जिट पोल्स के जरिए जानें कि इन चुनावों में किसकी जीत होगी।

पिनाराई विजयन, ममता बनर्जी, हिमंत बिस्वा सरमा, एम. के. स्टालिन और एन. रंगास्वामी, Photo Credit: PTI
20:39
कामाख्या एनालिटिक्स Exit Polls में पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार
कामाख्या एनालिटिक्स पुडुचेरी Exit Polls ने कांग्रेस गठबंधन को 17-24 सीटें, NDA को 4-7 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें दी हैं।
20:28
जनमत पोल्स में बंगाल में TMC की सरकार
जनमत पोल्स के पश्चिम बंगाल के Exit Polls में TMC को 195-205 सीटें मिलती दिख रही हैं, BJP को 80-90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बाकी के खाते में 1-4 सीटें जाने का अनुमान है।
20:28
प्रजा पोल बंगाल Exit Polls में BJP को पूर्ण बहुमत
प्रजा पोल के पश्चिम बंगाल Exit Polls के में TMC को 85–110 सीटें और BJP को 179–208 सीटें मिले हैं। प्रजा पोल ने अन्य दलों को 0–5 सीटें दी हैं।
20:04
JVC बंगाल Exit Polls में कांटे की टक्कर
JVC के Exit Polls के मुताबिक पश्चिम बंगाल में मुकाबला कांटे का दिख रहा है। TMC को 131 से 152 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि BJP को 138 से 159 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में सिर्फ 0 से 4 सीटें जाने का अनुमान है।
19:45
तमिलनाडु में विजय थलापति की सरकार
एक्सिस माई इंडिया ने तमिलनाडु Exit Polls में TVK को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। TVK को 98-120 सीटें, DMK+ को 92-110 सीटें और NDA को 22-32 सीटें दी हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्टर विजय थलापति की पार्टी TVK है।
19:40
पी-मार्क तमिलनाडु Exit Polls में DMK की जीत
तमिलनाडु Exit Polls में पी-मार्क ने DMK+ को 125-145 सीटें, NDA को 65-85 सीटें, TVK को 16-26 सीटें और अन्य को 1-6 सीटें दी हैं।
19:37
पी-मार्क बंगाल Exit Polls में BJP आगे
पी-मार्क अपने पश्चिम बंगाल Exit Polls में TMC को 118-138 सीटें, BJP को 150-175 सीटें दे रहा है।
19:31
इन Exit Polls में भी केरल में UDF आगे
पीपुल्स पल्स ने अपने केरल Exit Polls में UDF को 75-85 सीटें, LDF को 55-65 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी हैं। पी-मार्क ने UDF को 71-79 सीटें, LDF को 62-69 सीटें और अन्य को 1-7 सीटें दी हैं।
19:25
एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक केरल में UDF की जीत
एक्सिस माई इंडिया Exit Polls ने UDF को 78-90 सीटें, LDF को 49-62 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी हैं।
19:22
पीपुल्स पल्स ने भी तमिलनाडु में बनाई DMK सरकार
पीपुल्स पल्स ने तमिलनाडु Exit Polls में DMK+ को 125-145 सीटें, NDA को 65-80 सीटें, TVK को 18-24 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी हैं।
19:19
तमिलनाडु में DMK आगे
मैट्रिज ने तमिलनाडु में DMK+ को 122-132 सीटें, NDA को 87-100 सीटें, TVK को 10-12 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी हैं।
19:17
पुडुचेरी में NDA सरकार
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, सत्ताधारी NDA को 16 से 20 सीटें आ सकती हैं और कांग्रेस का गठबंधन 6 से 8 सीटों पर सिमट सकता है।
19:16
पीपुल्स पल्स के Exit Polls में पश्चिम बंगाल की वापसी
पीपुल्स पल्स अपने Exit Polls में TMC को 177-187 सीटें, BJP को 95-110 सीटें और अन्य को 0 सीटें दे रहा है।
18:53
केरल में लेफ्ट पीछे, कांग्रेस की वापसी
मैट्रिज के केरल एग्जिट पोल में लेफ्ट गठबंधन को 60-65 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 70-75 सीटें और अन्य को 5-9 सीटें दी गई हैं। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के Exit Polls लेफ्ट गठबंधन को 58-64 सीटें, कांग्रेस+ को 72-80 सीटें, अन्य को 03-07 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहे हैं।
18:50
पश्चिम बंगाल में TMC पीछे, BJP आगे
मैट्रिज ने अपने Exit Polls में TMC को 125-140 सीटें, BJP को 146-161 सीटें और अन्य को 06-10 सीटें दी हैं। वहीं चाणक्य स्ट्रेटेजीस के एग्जिट पोल में TMC। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के Exit Polls में TMC को 130-140 सीटें, BJP को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं।
18:49
असम एग्जिट पोल में हिमंत बिस्वा सरमा आगे
मैट्रिज अपने Exit Polls में BJP गठबंधन को 85-95 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 06-12 सीटें दे रहा है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के असम Exit Polls में BJP+ को 88-99 सीटें, कांग्रेस+ को 22-32 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहा है। एक्सिस माई इंडिया BJP+ को 88-100 सीटें, कांग्रेस+ को 24-36 सीटें और अन्य को 0 सीटें दे रहा है। पीपुल्स पल्स अपने Exit Polls में BJP+ को 68-72 सीटें, कांग्रेस+ को 22-26 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहा है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

