LIVE NOW
LIVE: नतीजों से पहले वोटों की खरीदारी? नवीन पटनायक ने लगाया क्रॉस वोटिंग का आरोप
राज्यसभा चुनाव 2026 में सबसे दिलचस्प आंकड़े बिहार में हैं। पांचवी सीट के लिए महागठबंधन और एनडीए दोनों जोर आजमाइश कर रहे हैं। पढ़ें लाइव अपडेट।

Rajya Sabha Election Live updates
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की तारीख आज है। 26 राज्यसभा सीटें निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। शरद पवार, रामदास आठवले और एम थंबादुरई जैसे बड़े नेताओं की सीटों पर निर्विरोध चुनाव पूरे हो चुके हैं। 11 सीटों पर मतदान होने वाला है। बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव होने वाला है। नतीजे भी सोमवार को ही घोषित होंगे।
राज्यसभा में विपक्षी इंडिया गठबंधन के पास 80 सदस्य हैं, जबकि सत्ताधारी NDA के पास साफ बहुमत है। एनडीए के पास 136 राज्यसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के 102 सांसद हैं। 11 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर NDA को फायदा दिख रहा है।
बिहार में 5 में से 4 सीटें NDA आसानी से जीत सकता है, ओडिशा में 4 में से 2 और हरियाणा में 2 में से 1 बाकी 3 सीटों पर कड़ी टक्कर होने वाली है, जहां निर्दलीय, बागी उम्मीदवार और क्रॉस-वोटिंग फैसला कर सकती है। राज्यसभा चुनावों में कहां कैसे वोटिंग होगी, क्या समीकरण बन रहे हैं, जानिए के लिए पेज पर बने रहें।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट्स-
Live Updates
2026-03-16T19:53
तेजस्वी ने किया दावा
बिहार में NDA की जीत की उम्मीद के बीच, RJD नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार को BJP उम्मीदवार से ज़्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने ANI न्यूज़ एजेंसी से कहा, 'जहां तक हमारे उम्मीदवार की बात है, हमें 37 वोट मिले, जबकि BJP के पांचवें उम्मीदवार शिवेश को सिर्फ़ 30 वोट मिले, और दोबारा गिनती चल रही है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम चाहते हैं कि गिनती का प्रोसेस फेयर हो, किसी दबाव में नहीं। शिवेश राम को 30 वोट मिले, और हमें 37 मिले, तो हम यह चुनाव जीत रहे हैं... अगर रूलिंग पार्टी दोबारा गिनती करवा रही है, तो इसका मतलब है कि वे हार गए हैं और ज़बरदस्ती जीत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। बेईमानी करना BJP का काम है...'
2026-03-16T19:44
नवीन पटनायक ने लगाया क्रॉस वोटिंग का आरोप
BJD चीफ नवीन पटनायक के क्रॉस-वोटिंग के आरोपों के बाद, ओडिशा के मंत्री संपद चंद्र स्वैन ने कहा कि नया बैलेट पेपर जारी करना 'गैर-कानूनी नहीं' है। स्वैन ने मीडिया को बताया, 'यह नियमों में है और गैर-कानूनी नहीं है। अगर कोई सदस्य वोट डालने जाता है, और बैलेट में कोई दिक्कत लगती है, तो प्रेसाइडिंग ऑफिसर चेक करके नया बैलेट जारी कर सकता है…'
2026-03-16T15:24
वोटों की खरीदारी पाप है, अभय चौटाला ने क्यों कहा?
INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा, 'कांग्रेस की तरफ से बड़े दावे किए गए थे। कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि हमारे 37 विधायक चट्टान की तरह मजबूत हैं। मुझे नहीं लगता है कि जब गिनती होगी तो ये 30 का आंकड़ा भी पार कर पाएंगे। वोटों को खरीदना पाप है और राजनीति पर कलंक है। इससे पार्टियों की लोकप्रियता कम होती है। अगर इस तरह की कहीं कोई बात आती है तो चुनाव आयोग को उस पर संज्ञान लेना चाहिए।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2033480134083395847
2026-03-16T13:25
चुनावों पर रामदास आठवले ने क्या कहा है?
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, 'पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने वाले हैं। हमारी पार्टी पांचों राज्यों में काम करती है। हमें अपने उम्मीदवार उतारने है या बीजेपी का समर्थन करना है, इसपर हमें निर्णय लेना है। हमारी कोशिश यही है कि पांचों राज्यों में NDA सत्ता में आए। हमें पूरा विश्वास है कि असम, पुडुचेरी में हम फिर से आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जंगलराज बनाया है, हमें विश्वास है कि वहां भी बीजेपी सत्ता में आएगी। तमिलनाडु में भी हमारी सत्ता आने की संभावना है और केरल में भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
2026-03-16T13:20
उम्मीद से ज्यादा वोटों से जीत रहे हमारे 5 सांसद: जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, 'हमारे पांचों उम्मीदवार उम्मीद से ज्यादा वोट से जीत रहे हैं। हम नेतृत्व पर विश्वास करते हैं, कहीं न कहीं इसका मुआवजा मिलेगा ऐसा हमें विश्वास है। पश्चिम बंगाल चुनाव में हमारी NDA की जीत होगी। ममता दीदी से वहां के गरीब त्रस्त हैं और उनसे छुटकारा चाहते हैं।'
2026-03-16T12:48
'लोकतंत्र की भयदशा, देश के लिए ठीक नहीं'
शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, 'लोगों ने अपने-अपने विधायक छिपाकर यहां-वहां रख दिए हैं। सभी में डर है। यह लोकतंत्र की भयकथा है। यह देश के लिए ठीक नहीं है।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2033441645056889278
2026-03-16T11:34
100 फीसदी कांग्रेस विधायक, BJP के साथ: कृष्ण लाल पंवार
हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा चुनाव पर कहा,'बीजेपी के सभी विधायक, मंत्री वोट डाल चुके हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी घबराई हुई है। हमारा कोई भी पर्यवेक्षक या प्रभारी अंदर नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी डरी हुई है क्योंकि उन्हें अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। वीके प्रसाद खुद पोलिंग बूथ के अंदर बैठे हैं। डर के मारे भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायकों को छिपा लिया है। निश्चित तौर पर जब डर के मारे विधायकों को बैठा रखा है तो क्रॉस वोटिंग हो सकती है। 100 फीसदी कांग्रेस विधायक बीजेपी के साथ हैं।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2033423620144521496
2026-03-16T11:06
'बिहार में पांचों सीट हम जीतेंगे...', AIMIM ने बनाया BJP का खेल?
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राज्यसभा चुनाव कहा, 'पांचों सीट हम लोग जीतने जा रहे हैं। इंतजार कीजिए गिनती का। दावा करने के लिए उन्हें(तेजस्वी यादव) किसी ने रोका है? विधासनभा चुनाव में भी वह दावा कर रहे थे। नतीजा आने दीजिए। हम जीतेंगे।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2033415939572809789
2026-03-16T10:53
राज्यसभा चुनाव का सस्पेंस बढ़ा, हरियाणा-बिहार में 'खेला' होगा?
कांग्रेस हरियाणा में 'खेला' कर सकती है। वजह यह है कि कांग्रेस ने दो अतिरिक्त विधायकों का समर्थन हासिल किया है। अब चुनाव से पहले राज्यसभा का खेल अलग मोड पर जाता नजर आ रहा है। बीजेपी के लिए जीत इतनी भी आसान नहीं रह गई है। दूसरी तरफ बिहार में AIMIM को लेकर अभी तक सस्पेंस की स्थिति है।
2026-03-16T10:53
हरियाणा में कांग्रेस खेल करेगी?
हरियाणा में बड़ा खेल हो सकता है। बीजेपी के सारे विधायक तो विधानसभा में जुट गए लेकिन इनेलो ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। किसे समर्थन देगी, इसका एलान ही नहीं किया है। दोपहर 12 बजे अभय चौटाला कुछ बताएंगे। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर वोटिंग होने वाली है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी में मोहम्मद इलियास और चंद्र मोहन गए हैं। कांग्रेस यह सीट बचा सकती है।
2026-03-16T09:31
NDA के लोग रडार से बाहर हो गए हैं
RJD विधायक रणविजय साहू ने कहा है, 'यह केवल राज्यसभा का चुनाव नहीं है बल्कि बिहार और देश का चुनाव है। कोई रडार से बाहर नहीं है, NDA के लोग रडार से बाहर हो गए हैं। आंकड़ा 50 तक जाएगा। लोगों का हमें समर्थन है। गठबंधन के तमाम लोग साथ में हैं।'
2026-03-16T09:29
बीजेपी विधायक विनय बिहारी का दावा, जीत तय, इसमें दो राय नहीं
बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा, 'हमारे जो पांच प्रत्याशी हैं, पांचों के पांच विजय हासिल करेंगे और उसके लिए हम कतार में लगे हैं।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2033390550733463809
2026-03-16T09:29
JDU को यकीन है, NDA की जीत तय है
JDU विधायक श्याम रजक ने कहा, 'पांचों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है, इसमें कोई दो राय नहीं है। सभी वोटर्स पहुंच चुके हैं।'
2026-03-16T09:25
5 सीटें हम जीतने जा रहे हैं: शाहनवाज हुसैन
बीजेपी नेता नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'NDA पांचों की पांच सीट जीतने वाली है। RJD का प्रत्याशी बुरी तरह से हारने वाला है। RJD और उनके सहयोगियों का विश्वास अपने गठबंधन में नहीं है। हमारे विधायक एकजुट हैं और बहुत बड़ी संख्या में हमें वोट मिलेंगे।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2033391153064853699
2026-03-16T08:40
NDA को बिहार में जीत पर भरोसा
विजय कुमार चौधरी ने कहा है, 'NDA के सभी नेताओं को 5 सीटों को लेकर पूरा भरोसा है। बेचैनी तो विपक्षी खेमे में है। वे आपस में मंत्रणा कर रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कौन सा पक्ष नतीजों को लेकर आश्वस्त नहीं है।'
2026-03-16T07:08
निर्विरोध चुने गए नेता कौन हैं?
निर्विरोध चुने गए नेताओं में महाराष्ट्र से शरद पवार, विनोद तावड़े, रामराव वडकुटे आदि, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश से कई बड़े नाम शामिल हैं। NDA को महाराष्ट्र में 3, बिहार में 2 और अन्य राज्यों में फायदा हुआ है। कांग्रेस को कुछ सीटें मिली हैं। आने वाले मई-जून और अक्टूबर-नवंबर में होने वाले अगले चरण के चुनावों में NDA को कम से कम 45-46 सीटें मिलने का अनुमान है।
2026-03-16T07:08
हरियाणा में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स, क्या समीकरण बन रहे हैं?
हरियाणा में 90 विधायकों वाली विधानसभा है। एक सीट के लिए 31 वोट चाहिए। BJP के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध उम्मीदवार हैं। निर्दलीय सतीश नंदल ने नामांकन कर त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। BJP के 48 विधायक हैं, इसलिए एक सीट पक्की है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, लेकिन पिछले दो चुनावों में क्रॉस-वोटिंग और अमान्य वोटों से उसे नुकसान हुआ है। सतीश नंदल BJP के करीबी माने जाते हैं।
2026-03-16T07:07
ओडिशा में BJP या BJP किसका हाल बेहतर?
ओडिशा विधानसभा में 147 सदस्य हैं, एक सीट के लिए 30 वोट जरूरी हैं। BJP के पास 79 विधायक हैं। दो उम्मीदवार, राज्य अध्यक्ष मनमोहन समल और मौजूदा सांसद सुजीत कुमार हैं। दोनों जीत सकते हैं। BJD के पास 50 विधायक हैं, जिसने संतृप्त मिश्रा को उतारा है। चौथी सीट पर BJP पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को समर्थन दे रही है, जबकि BJD ने कांग्रेस के साथ मिलकर डॉ. दत्तेश्वर होता को उम्मीदवार बनाया है। BJD के 2 विधायकों की निलंबन के बावजूद डॉ. होता के पक्ष में संख्या मजबूत दिख रही है। रिसॉर्ट पॉलिटिक्स तेज हो गई है।
2026-03-16T06:56
बिहार में क्या समीकरण हैं, AIMIM ही तय करेगी RJD का भविष्य?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनावी मैदान में हैं। अब वह राज्य की भूमिका छोड़कर केंद्र में जा रहे हैं। वह 21 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। NDA के अन्य उम्मीदवारों में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, JD(U) के रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। विपक्ष से RJD के अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा में 243 विधायक हैं, एक सीट जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। NDA के पास 202 विधायक हैं, इसलिए 4 सीटें पक्की हैं। पांचवीं सीट के लिए RJD को INDIA के 34 विधायकों का समर्थन है। AIMIM आज भी खेल कर सकती है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



