तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के गलियारों में जबरदस्त हलचल है। एक तरफ सुपरस्टार थलापति विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चुनावी मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत के करीब पहुंच रही है। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री तृषा कृष्णन के एक कदम ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। सोमवार को अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर तृषा तिरुपति में दर्शन करने के तुरंत बाद सीधे चेन्नई स्थित विजय के घर पर पहुंचीं।
विजय की पार्टी TVK फिलहाल 234 में से 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 1 सीट पर जीत मिल चुकी है। इस ऐतिहासिक राजनीतिक सफलता के बीच तृषा का विजय के घर पहुंचना फैंस के लिए दोहरी खुशी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस मुलाकात ने उन अफवाहों को भी फिर से हवा दे दी है जो पिछले काफी समय से इन दोनों सितारों के निजी संबंधों को लेकर चर्चा में रही हैं।
यह भी पढ़ें: थलपति विजय के वे 15 वादे, जिन्होंने बदल दिया सियासी समीकरण; WYF फैक्टर क्या है
तृषा पहुंचीं विजय के घर
तृषा कृष्णन के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। सुबह उन्होंने सफेद कुर्ता सूट में तिरुमाला (तिरुपति) मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह दोपहर में हरे रंग की पोशाक में चेन्नई के नीलंकारै स्थित विजय के समंदर किनारे बने आलीशान बंगले पर नजर आईं। बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों से उन्होंने कोई बात तो नहीं की लेकिन विजय के घर में प्रवेश करते समय उनके चेहरे की मुस्कान बहुत कुछ बयां कर रही थी।
यह भी पढ़ें: न स्टालिन टिके, न पलानीस्वामी, BJP भी पस्त, तमिलनाडु में कैसे छा गए थलापति विजय?
लिंकअप की अफवाह
तृषा और विजय की ऑन-स्क्रीन जोड़ी 'घिल्ली', 'कुरुवी' और हालिया हिट 'लियो' के बाद से ही दर्शकों की ऑल-टाइम फेवरेट रही है। हालांकि, इनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में विजय की पत्नी संगीता द्वारा तलाक की अर्जी और विजय पर लगाए गए बेवफाई के आरोपों ने विवाद पैदा कर दिया था। संगीता ने कोर्ट दस्तावेजों में विजय के किसी अज्ञात अभिनेत्री के साथ संबंध होने का दावा किया था, जिसके बाद से ही तृषा और विजय का नाम जोड़ा जाने लगा।
साउथ की सुपरस्टार हैं तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन ने अब तक अपने फिल्मी करियर में कुल 71 फिल्में में अभीनय किया है। वहीं IMDB के मुताबकि उनके पास अभी 10 फिल्मों का प्रोजेक्ट है। तृषा का जन्म 4 मई को 1983 को हुआ था। तृषा कृष्णन ज्यादातर तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें तमिल, अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच भाषाएं आती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई चर्च पार्क और एथिराज कॉलेज से की है।
यह भी पढ़ें: 'धोनी से ज्यादा पॉपुलर हो जाऊंगा', विजय की बढ़त देख वायरल हुआ PK का पुराना बयान
फिल्मी दुनिया में उनकी एंट्री डायरेक्टर आमिर सुल्तान की फिल्म मौनम पेसियाधे (2002) से हुई, जिसमें उन्होंने सूर्या के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने प्रियदर्शन की तमिल फिल्म लैसा लैसा (2003) में भी अभिनय किया। तृषा ने साल 1999 में 'मिस सलेम' ब्यूटी पेजेंट जीता था और उसी साल 'मिस चेन्नई' का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा, 2001 में मिस इंडिया पेजेंट में उन्हें 'ब्यूटीफुल स्माइल' का अवॉर्ड मिला था।