logo

मूड

'बंगाल में खुल गया BJP का रास्ता,' राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोल दिया?

राहुल गांधी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी, ममता बनर्जी की वजह से पैठ बना चुकी है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के तहत मतदान हो रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि ममता बनर्जी की गलतियों की वजह से बीजेपी, पश्चिम बंगाल में घुस पाई। उन्होंने यह भी दावा किया है कि ममता बनर्जी की कमजोरियों की वजह से बीजेपी मजबूत हो रही है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक अपील जारी की है। उन्होंने दावा किया है, 'पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। वे अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं। वे संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं। वे भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: Live: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग जारी, पढ़ें हर जरूरी अपडेट

बीजेपी पर राहुल गांधी ने चुनाव चोरी का आरोप लगाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'यह विचारधारा का चुनाव है। बीजेपी चुनाव चोरी करती है। बीजेपी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी किया है। SIR चुनाव चोरी करने का तरीका है। 4 हजार किलोमीटर की यात्रा में कांग्रेस ने एक संदेश दिया था, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।'

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
BJP के नेता कहते हैं कि एक देश, एक भाषा, एक धर्म। संविधान में सभी भाषा, धर्म और संस्कृति के लिए जगह है। भारत के संविधान को खत्म करने की कोशिश हो रही है। 

'ममता बनर्जी की वजह से बीजेपी के लिए रास्ता खुला'

राहुल गांधी ने दावा किया, 'अगर ममता बनर्जी ने साफ सुथरी सरकार चलाई होती, अगर बंगाल को ध्रुवीकृत नहीं किया जाता तो बीजेपी के लिए रास्ता नहीं खुलता। कांग्रेस बीजेपी से लड़ती रही है। कांग्रेस की बीजेपी को रोक सकती है। 

यह भी पढ़ें: पहले हाथ में लेकर घूमे, अब ऑन कैमरा खाई, बंगाल में तेज हुई 'मछली पॉलिटिक्स'

बंगाल चुनाव का क्या हाल है?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण की वोटिंग 29 मई को है। 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। 23 मई को ही अलग-अलग एजेंसियां नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सार्वजनिक करेंगे।


और पढ़ें