logo

ट्रेंडिंग:

झारखंड में 68 और महाराष्ट्र में 62 प्रतिशत मतदान, 23 को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बुधवार को 65 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 69.63 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Assembly polls Maharashtra and Jharkhand

वोट डालते मतदाता, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों का मतदान बुधवार को खत्म हो गया और इसके परिणाम शनिवार को जारी किए जाएंगे। चुनाव के खत्म होने के साथ ही महाराष्ट्र में 65.02 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि झारखंड में 68.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र की 288 सीटों और झारखंड की 38 सीटों (दूसरे चरण) के लिए बुधवार को मतदान बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

 

हालांकि, मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे शहरों में मतदाताओं की भागीदारी कम देखने को मिली। वहीं, झारखंड में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। 15 राज्यों में 15 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव भी बुधवार को संपन्न हुआ। 

क्या कहते है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, विभिन्न न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में सामने आया है कि भाजपा या कांग्रेस गठबंधन दोनों को बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें मिलना मुश्किल हैं। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीपुल्स पल्स ने भाजपा गठबंधन को सर्वाधिक 175 से 195 सीटें मिलने की संभावना जताई है। 

झारखंड को लेकर क्या कहते है एग्जिट पोल?

झारखंड में चार एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है। सबसे ज्यादा सीटें भाजपा गठबंधन को मिलने का अनुमान जताया गया हैं। एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस गठबंधन को 81 में से 53 सीटें जीतने की संभावना बताई है। वहीं, भाजपा को 25 सीटों पर आगे बताया है। 

महाराष्ट्र में 65 प्रतिशत और झारखंड में 68 प्रतिशत वोटिंग

महाराष्ट्र में बुधवार को 65 फीसदी वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में 61.14 फीसदी ही मतदान हुए थे। वहीं, नक्सल प्रभावित गढचिरौली में सबसे ज्यादा 69.63 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, मुंबई और ठाणे में सबसे कम 49 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। 

उत्तर प्रदेश में 7 पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4, केरल और उत्तराखंड की 1-1 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी बुधवार को मतदान हुआ। इस दौरान यूपी में 49.3 प्रतिशत, केदारनाथ में 56.78 प्रतिशत और नांदेड़ में 53.78 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बीच निर्वाचन आयोग ने वोट डालने से रोकने और मतदाताओं की आईडी चेक करने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कुछ पुलिसवालों को चुनाव ड्यूटी से हटाने का भी आदेश दिया गया है। 


और पढ़ें