logo

ट्रेंडिंग:

केरल में चुनाव और ईद से पहले ही पलायन क्यों करने लगे प्रवासी श्रमिक?

एलपीजी संकट के बीच केरल से बड़े पैमाने पर रेस्तरां और होटल के बंद होने की वजह से प्रवासी श्रमिक राज्य छोड़ रहे हैं।

kerala assembly election

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

एलपीजी गैस सिलेंडर संकट की वजह से पूरे देश के साथ में केरल में भी लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच केरल में बड़े पैमाने पर रेस्तरां और होटल के बंद होने की वजह से प्रवासी श्रमिक ईद और राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले ही केरल छोड़कर अपने मूल राज्यों में लौट रहे हैं। रमजान का महीना खत्म होने को है और पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

 

रेस्तरां और होटल संचालक अन्य राज्यों से आए अपने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर प्रवासी श्रमिक अभी चले गए तो वे शायद चुनाव के बाद ही वापस लौटेंगे। केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (केएचआरए) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी जयपाल ने समाचार एंजसी पीटीआई को बताया कि पश्चिम बंगाल और असम के प्रवासी श्रमिकों के अपने-अपने राज्यों में चुनाव से एक सप्ताह पहले ही अपने घर जाने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: आदिवासी पहचान या बिहार का बदला, JMM को असम चुनाव से उम्मीद क्यों है?

क्यों लौट रहे हैं श्रमिक?

उन्होंने कहा, 'हालांकि, एलपीजी संकट के कारण होटल और रेस्तरां बंद हो रहे हैं जिससे प्रवासी श्रमिक अपने मूल स्थानों पर जल्दी लौटना शुरू कर देंगे। वे चुनाव के बाद ही लौटेंगे। साथ ही, अगले सप्ताह ईद होगी और रेस्तरां में काम करने वाले लोग यहां काम की कमी के कारण अपने राज्यों में लौटना शुरू कर देंगे।'

 

जयपाल ने कहा कि रेस्तरां संचालक खाना पकाने के वैकल्पिक ईंधन तलाश रहे हैं साथ ही वे कर्मचारियों को इस उम्मीद में जल्दी घर जाने से रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं कि एलपीजी संकट जल्द हल हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: न खुद लड़ रहे, न गठबंधन पर जोर, असम जाने से कतरा क्यों रहे ओवैसी?

होटलों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक

उन्होंने कहा, 'होटलों और रेस्तरां में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी प्रवासी श्रमिक हैं। रेस्तरां उन्हें यहीं रोक कर रखना चाहते हैं। हालांकि, छोटे स्तर के रेस्तरां संचालकों के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद होने पर कर्मचारियों को रोककर रखना मुश्किल हो जाता है।' 

असम-बंगाल से आते हैं श्रमिक

प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही पर बारीकी से नजर रखने वाले ‘सेंटर फॉर माइग्रेशन एंड इंक्लूसिव डेवलपमेंट’ (सीएमआईडी) के बिनॉय पीटर ने बताया कि केरल के प्रवासी कार्यबल का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा असम और पश्चिम बंगाल राज्यों से आता है, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

 

उन्होंने कहा, 'होटल बंद होने के कारण आतिथ्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक अपने पैतृक स्थानों की ओर लौटने लगे हैं। रेस्तरां बंद होने के अलावा, रमजान और पश्चिम बंगाल एवं असम में होने वाले चुनाव के कारण भी लोग अपने पैतृक स्थानों की ओर जा रहे हैं। इन राज्यों के लिए आरक्षित ट्रेनों के टिकट पहले से ही प्रतीक्षा सूची में हैं।'


और पढ़ें