logo

ट्रेंडिंग:

कुशेश्वर स्थान विधानसभा: BJP-JDU का जलवा, कभी नहीं जीती RJD

कुशेश्वर अस्थान विधानसभा अनुसूचित जाति, मुस्लिम और यादव बाहुल्य सीट है। यहां 2020 के विधानसभा चुनाव के मुताबिक, अनुसूचित जाति 53,743 (21.43%), मुस्लिम 28,338 (11.30%), यादव 35,110 (14%) थे।

Kusheshwar Asthan Assembly constituency

कुशेश्वर स्थान विधानसभा। Photo Credit- Khabargaon

कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीट दरभंगा जिले में आती है। कुशेश्वर अस्थान दरभंगा जिसे का बड़ा कस्बा है। यह दरभंगा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। कुशेश्वर अस्थान से राजधानी पटना की दूसी 145 किलोमीटर है। वहीं, कुशेश्वर अस्थान के उत्तर-पूर्व में समस्तीपुर जिला है, जिसकी दूरी 62 किलोमीटर है। कुशेश्वर स्थान मिथिला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र माना जाता है। यहां की प्रमुख भाषा मैथिली है। कुशेश्वर स्थान में हर साल बाढ़ आती है। यहां के लोगों की मुख्य आजीविका खेती से होती है। लोग धान, मक्का, मसूर और सरसों प्रमुखता से उगाते हैं।

 

कुशेश्वर अस्थान बिहार में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और प्राकृतिक जगह है। यह भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल है। साथ ही एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य और झील है, जहां सर्दियों के मौसम में कई प्रवासी पक्षी प्रवास करने आते हैं। यह स्थान पौराणिक महत्व भी रखता है, क्योंकि माना जाता है कि इसकी स्थापना भगवान राम के पुत्र राजा कुश ने की थी।

 

यह भी पढ़ें: गौरा बौराम विधानसभा: 2020 में VIP ने मारी थी बाजी, BJP-JDU से मुकाबला

मौजूदा समीकरण?

कुशेश्वर अस्थान विधानसभा अनुसूचित जाति, मुस्लिम और यादव बाहुल्य सीट है। यहां 2020 के विधानसभा चुनाव के मुताबिक, अनुसूचित जाति 53,743 (21.43%), मुस्लिम 28,338 (11.30%), यादव 35,110 (14%) थे। कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर अब तक चार बार चुनाव हुए हैं और हर बार जीत एक ही परिवार के लोगों की होती है। यह परिवार हाजरी परिवार का है।

 

कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीट 2010 में बीजेपी ने जीती थी। 2015 और 2020 में यहां से जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने जीती थी। 2010 से 2020 तक इस सीट पर शशि भूषण हाजरी का कब्जा रहा है। इसके अलावा 2021 में शशि भूषण हाजरी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में शशि भूषण हाजरी के बेटे अमन भूषण हाजरी जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे।

 

यह भी पढ़ें: दरौंदा: NDA के गढ़ में कभी नहीं चला महागठबंधन का दांव

2020 में क्या हुआ था?

कुशेश्वर अस्थान सीट पर 2020 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। 2020 में जेडीयू से शशि भूषण हाजरी ने कांग्रेस के अशोक कुमार को हराया थाहार का अंतर 7,222 वोटों का थाजेडीयू के शशि भूषण हाजरी ने 39.55 फीसदी वोट पाते हुए 53,980 वोट हासिल किया था, जबकि अशोक कुमार को 46,758 वोट मिलेवहीं, इस सीट पर एलजेपी की पूनम कुमारी को 13,362 वोट मिले थे।

विधायक का परिचय

मौजूदा विधायक अमन भूषण हाजरी कुशेश्वर अस्थान विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए हैं। अमन भूषण हाजरी बिहार बोर्ड से 12वीं पास हैं। वह पूर्व विधायक और दिग्गज नेता शशि भूषण हाजरी के बेटे हैं। 26 साल के अमन भूषण हाजरी ने साल 2015 में 12वीं की परीक्षा पास की थी। 2020 के उनके चुनावी हलफनामों के मुताबिक, उनके पास 98 लाख रुपये की संपत्ति है।

विधानसभा सीट का इतिहास

कुशेश्वर अस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आई थी। इस पर अभी तक कुल 4 ही चुनाव हुए हैं। इस सीट की संख्या 78 है। विधानसभा में कुशेश्वर अस्थान और कुशेश्वर अस्थान पूर्वी सामुदायिक विकास खंड हैं। कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीट दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

 

2010- शशि भूषण हाजरी (BJP)

2015- शशि भूषण हाजरी (JDU)

2020- शशि भूषण हाजरी (JDU)

2021- अमन भूषण हाजरी (JDU)

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap