logo

मूड

'हिंदू-हिंदू भाई-भाई...', अचानक नारेबाजी क्यों करने लगे सुवेंदु अधिकारी?

कोलकाता के कालीघाट इलाके में माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी वहां दौरा करने पहुंचे। टीएमसी समर्थकों की नारेबाजी के बाद सुवेंदु ने 'हिंदू-हिंदू भाई-भाई' और 'जय श्री राम' की नारेबाजी की।

news image

नारेबाजी करते बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के कालीघाट इलाके में एक पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस और सीआरपीएफ को दखल देना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

 

टीएमसी कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के जवाब में सुवेंदु अधिकारी ने पोलिंग बूथ के बाहर जय श्री राम और हिंदू-हिंदू भाई-भाई के नारे लगाए। बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक भी मौके पर जुटे। सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को बाहरी लोग बताया और उन पर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़ें: AAP के जिस मंत्री के BJP में जाने की लग रही अटकलें, उनकी राजनीति हैसियत क्या है?

 

 

 

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कालीघाट में जय हिंद भवन के नजदीक हुई।। यहां सुवेंदु के पहुंचे ही टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और 'चोर-चोर' और 'जय बांग्ला' की नारेबाजी शुरू कर दी। जय श्री राम और हिंदू-हिंदू भाई-भाई की नारेबाजी से बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को जवाब दिया। माहौल बिगड़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दखल दिया। 

 

 

 

कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा: सुवेंदु

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मतदाताओं और विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल अतिरिक्त केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की। सुवेंदु ने फोन पर चुनाव अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा, मुझ पर हमला हुआ है। तुरंत और केंद्रीय बल भेजें, ताकि मतदाता बिना किसी डर के वोट डाल सकें।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा को प्रियंका चोपड़ा ने BJP में पहुंचाया? सिद्धू की पत्नी ने किया दावा

 

सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बनी भवानीपुर

भवानीपुर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट है। यहां सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि सुवेंदु नंदीग्राम से भी बीजेपी प्रत्याशी हैं। सुबह से ही वह अलग-अलग बूथों का दौरा कर रहे हैं। बीजेपी ने टीएमसी समर्थकों पर जान-बूझकर गड़बड़ी पैदा करने का आरोप लगाया, ताकि निष्पक्ष चुनाव न हो सके। वहीं टीएमसी का कहना है कि जनता सुवेंदु अधिकारी से खफा है। वह स्वाभाविक तौर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही है। 


और पढ़ें