असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। चुनाव से पहले उम्मीदवारों के हलफनामे सुर्खियों में है। असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को आय से ज्यादा संपत्ति का मालिक बता रहे हैं तो वह भी कांग्रेस के नेताओं के बारे में ऐसा कह रहे हैं।
राज्य के नेताओं के बीच, संपत्ति को लेकर घमासान मचा है। चुनाव आयोग में अब लोग अपनी-अपनी संपत्तियों से जुड़े विवरण साझा कर रहे हैं। हिमंत बिस्व सरमा से लेकर अखिल गोगोई तक की संपत्तियों से जुड़े विवरण अब सामने आ गए हैं। आइए जातने हैं कि असम के उम्मीदवार कितने अमीर-गरीब हैं।
यह भी पढ़ें: 'असम से हिमंत सरकार हटे...', रायजोर दल के साथ MoU साइन कर आए गौरव गोगोई
हिमंत बिस्व सरमा कितने अमीर हैं?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी सीट से नामांकन दाखिल किया। हिमंत सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की कुल कमाई 2021 में 17.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026 में लगभग दोगुनी होकर 35.16 करोड़ रुपये हो गई है।
हिमंत सरमा के पास चल संपत्ति 1.72 करोड़ से बढ़कर 2.36 करोड़ रुपये हो गई है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वह सरकारी वेतन से कमाई करते हैं। उनके पास नकद 2.28 लाख रुपये, बैंक में 68 लाख रुपये जमा हैं। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है, लेकिन 180 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 25.10 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: असम BJP की आ गई लिस्ट, CM हिमंत सरमा और भूपेन बोरा कहां से लड़ेंगे चुनाव?
हिमंत बिस्व सरमा की कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं है। उन पर कुल कर्ज 95 लाख रुपये है। उनकी पत्नी रिनिकी, प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी कुल संपत्ति 16.19 करोड़ से बढ़कर 32.79 करोड़ रुपये हो गई है। उनके पास नकद 3.16 लाख रुपये हैं। उनके बैंक में 74 लाख रुपये जमा हैं।
CM हिमंत ने शेयर-म्यूचुअल फंड में 5.10 करोड़, लाइफ इंश्योरेंस 1.77 करोड़ निवेश किए हैं। उनके पास 1,459 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 2.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनकी एक जीप है और तीन नॉन-एग्रीकल्चरल प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कुल वैल्यू 19.25 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई मुख्य रूप से वेतन से होती है। उनका कुल कर्ज 15.91 करोड़ रुपये हैं।
यह भी पढ़ें: असम में चलेगी केजरीवाल की झाडू? आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट
अखिल गोगोई कितने अमीर हैं?
रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। वह सिबसागर से विधायक हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। अखिल गोगोई के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनकी चल संपत्ति 1.75 लाख रुपये से ज्यादा है। उनके पास 1.30 लाख कैश, 10 हजार के शेयर और 35 हजार बैंक में जमा है। उनकी पत्नी पर 50 हजार रुपये का कर्ज है।
गौरव गोगोई की 2024-25 के बीच कुल कमाई 12.27 लाख रुपये बताई गई है। उनकी पत्नी गीताश्री तामुली की चल संपत्ति 28.98 लाख और अचल संपत्ति 78 लाख है। वह पेशे से प्रोफेसर हैं। उन पर एक 4.54 लाख का बैंक लोन भी है। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं। उन पर आपराधिक साजिश, हिंसा भड़काना, दंगा आदि जैसे गंभीर आरोप हैं।