logo

मूड

UCC, गो-तस्करी पर रोक, हर महीने 3000 का वादा, बंगाल में क्या वादा कर गए शाह?

अमित शाह ने बंगाल में लोगों को अपनी तरफ लुभाने के लिए भाषण में की बातें कहीं। उन्होंने बेरोजगारों और महिलाओं को तीन हजार रुपये देने का वादा किया।

news image

अमित शाह । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रैली में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी राज्य में सरकार बनाती है तो यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा, ट्रिपल तलाक पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी और बहुविवाह (पॉलीगामी) खत्म कर दिया जाएगा।

 

रानाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'बीजेपी अगर सत्ता में आई तो बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा, बहुविवाह बंद होगा और ट्रिपल तलाक पर बैन लगेगा।'

 

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने ऐसा क्या बोल दिया कि ममता बनर्जी ने लीगल केस करने की बात कह डाली

महिलाओं-युवाओं के लिए वादा

शाह ने महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई वादे किए। उन्होंने कहा कि 4 मई को बीजेपी सरकार बनते ही हर माताओं-बहनों के बैंक खाते में हर महीने 3000 रुपये डाले जाएंगे। बेरोजगार युवाओं को भी हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही सभी महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने कहा, 'बीजेपी सरकार बनने के बाद हर महीने हर बहन और मां के खाते में 3000 रुपये जमा होंगे। बेरोजगार युवाओं के खाते में भी 3000 रुपये भेजे जाएंगे। मां-बहनों को बस का टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा, वे फ्री यात्रा करेंगी।'

गाय तस्करी पर सख्ती का वादा

अमित शाह ने नदिया जिले में गाय तस्करी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद विशेष दस्ता बनाया जाएगा जो गाय तस्करी को पूरी तरह रोक देगा। नदिया में एक अलग जनसभा में अमित शाह ने शहीद जोंतु अली शेख को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जोंतु अली शेख को प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए न्याय दिलाया।

 

शाह ने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'जब ममता और कांग्रेस सत्ता में थीं तो आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक हुई, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक हुई और पहलगाम हमले के बाद हम पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार आए।'

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया है। अब बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर घुसपैठियों को एक-एक करके पहचानकर बाहर किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 'अंग-कलिंग के बाद अब 'बंग' में बीजेपी सरकार होगी', ऐसा क्यों बोले अमित शाह?

सिंडिकेट खत्म करने का वादा

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर बंगाल में गुंडाराज और सिंडिकेट राज पूरी तरह खत्म हो जाएगा। कानून व्यवस्था मजबूत होगी और प्रशासन में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान बहुत अच्छा हुआ। पहले चरण में 91.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और नतीजे 4 मई को आएंगे। शाह ने लोगों से अपील की कि वे बाकी चरणों में भी बिना डरे, खुले मन से वोट दें।


और पढ़ें