logo

ट्रेंडिंग:

दो सीटों से चुनाव, युवाओं को 4,000 रुपये; विजय ने की उम्मीदवारों की घोषणा

विजय पहली बार है चुनावी मैदान में कदम रखने जा रहे हैं। वह त्रिची ईस्ट और चेन्नई के परम्बूर से मैदान में उतरेंगे।

TVK chief Vijay

एक्टर विजय। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

साउथ के सुपरस्टार हिरो थलापती विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कजगम (TVK) ने रविवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पहली लिस्ट में ही 234 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। खुद विजय तमिलनाडु में दो विधानसभाओं से चुनाव लड़ेंगे। वह त्रिची ईस्ट और चेन्नई के परम्बूर से मैदान में उतरेंगे।

 

इन दोनों सीटों पर उनका नाम सी. जोसेफ विजय के रूप में दर्ज किया गया है। विजय पहली बार है चुनावी मैदान में कदम रखने जा रहे हैं। टीवीके पार्टी के महासचिव एन. आनंद टी. नगर से, कोषाध्यक्ष वेंकट रमनन मायलापुर से और आधव अर्जुन विल्लिवाक्कम से चुनाव लड़ेंगे।

 

टीवीके प्रमुख विजय ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए युवाओं के लिए 'गारंटी' की घोषणा की। उन्होंने तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने के लिए कदम उठाने एवं बिना गारंटी के लोन देने का वादा किया।

 

यह भी पढ़ें: BJP की पिच को कैसे ढाल बना रही कांग्रेस? गौरव गोगोई का 'करप्शन' प्लान समझिए

मुख्यमंत्री को कहा 'स्टालिन सर'

विय ने चेन्नई में कहा कि विजय और 'स्टालिन सर' के बीच एक स्वस्थ लोकतांत्रिक लड़ाई है। टीवीके के जन गठबंधन और ‘स्टालिन सर गठबंधन’ के बीच मुकाबला है। पार्टी कार्यक्रम में टीवीके प्रमुख ने कहा कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन सिर्फ एक जोड़तोड़ है। टीवीके प्रमुख विजय ने पार्टी उम्मीदवारों का परिचय कराते हुए कहा कि हमने उन लोगों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: एक अकेले मिशनरी ने केरल में कैसे फैला दिया ईसाई धर्म? पढ़िए सेंट थॉमस की कहानी

विधायक होने का मतलब समझाया

इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज एक अहम दिन है, एक ऐसा दिन जब हम लोगों के सच्चे रक्षकों से मिलवाते हैं। हमारे उम्मीदवार आम बैकग्राउंड से आते हैं। वे बहुत ज्यादा पैसे या पावर वाले लोग नहीं हैं। वे ऐसे लोग हैं जो आम आदमी की मुश्किलों को समझते हैं। दूसरे विधायकों की तरह नहीं जो भ्रष्ट हैं। एक विधायक को सिर्फ अनुभव पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो मायने रखता है वह है ईमानदारी, जिम्मेदारी और लोगों के प्रति कमिटमेंट। एक विधायक सिर्फ एक प्रतिनिधि नहीं होता, वे विधानसभा के रक्षक और लोगों की आवाज होते हैं। मैंने हर उम्मीदवार को खुद बहुत सोच-समझकर चुना है।'

युवाओं के लिए किया वादा

विजय ने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ-साथ युवाओं के लिए कई बड़े वादे भी किए। टीवीके पार्टी ने ऐलान किया कि अगर पार्टी की सरकार बनी तो 29 साल से ज्यादा उम्र के उन युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये दिए जाएंगे जिन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है। डिप्लोमा धारकों को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया गया है।

Related Topic:

और पढ़ें