logo

ट्रेंडिंग:

मां ने दो बच्चियों की ली जान, ननद को बताया- मैंने मारा डाला

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दो बच्चियों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

Madhya Pradesh News.

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी मां ने शुक्रवार की दोपहर 2 से ढाई बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। दोनों बेटियों को मारने के बाद बेरहम मां ने शवों को चटाई में लपेट दिया। इसके बाद अपनी ननद को बताया कि मैंने दो बेटियों को मार डाला है।

 

पुलिस के मुताबिक महिदपुर तहसील के तुलसापुर गांव की घटना है। मृतक बच्चियों की पहचान 4 वर्षीय उमा और 8 महीने की अनुष्का के तौर पर हुई है। सात वर्षीय सबसे बड़ी बेटी  घर के बाहर खेल रही थी। इस वजह से उसकी भी जान बच गई। पुलिस का कहना है कि वारदात के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। वह काम पर गया था। 

 

यह भी पढ़ें: 'जिन्ना-कांग्रेस विभाजन के दोषी', NCERT के स्पेशल मॉड्यूल पर हंगामा

 

महिला ने कबूली हत्या की बात

महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के चौकीदार से मिली। उसने बताया कि 24 वर्षीय पूजा नाम की महिला ने अपनी दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी है। तुरंत आनन-फानन पुलिस की टीम गांव पहुंची। मगर तब तक बच्चियों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मां पूजा को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली है। 

 

यह भी पढ़ें: 'रूस ने अपना बड़ा तेल ग्राहक खो दिया,' भारत पर ट्रम्प का एक और झूठ

8 साल पहले हुई थी शादी 

थाना प्रभारी ने आगे जानकारी दी कि केस दर्ज करने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घटनास्थल पर जांच करने पर पता चला कि महिला ने दोनों शवों को चटाई में लपेट दिया था। उसने अपनी ननद को वारदात की जानकारी भी दी। पुलिस को परिवार ने बताया कि लगभग 8 साल पहले पूजा की शादी अशोक से हुई थी। दोनों की तीन बेटियां थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अब उसका मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी है।

 

 


और पढ़ें