logo

ट्रेंडिंग:

खुद भी फंसे, टीम पर भी जुर्माना, BCCI की नजर में क्या गलती कर बैठे श्रेयस अय्यर?

पंजाब किंग्स के कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्सके खिलाफ धीमी ओवर रेट से खेल रहे थे।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के टूर्नामेंट में 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ था, जिसमें पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी। इसी बीच पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है क्योंकि 3 अप्रैल के मैच में टीम ने स्लो ओवर रेट से खेला, जो कि IPL के आचार संहिता नियमों का उल्लंघन है। पंजाब किंग्स के फैंस इस जुर्माने से खुश नहीं हैं। 3 अप्रैल के मैच में भले ही पंजाब किंग्स की टीम जीत गई लेकिन इस जुर्माने ने उनकी जीत के उत्सव पर पानी फेर दिया है।

 

पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ भी मैच खेला था। वहां भी टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। लगातार दो बार एक ही नियम का उल्लंघन हुआ है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण उस मैच में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। इस बार उसी नियम के उल्लंघन पर पंजाब किंग्स को दोगुना जुर्माना भरना पड़ा। माना जा रहा है कि अगर टीम आगे भी इसी तरह स्लो ओवर रेट से खेलेगी तो जुर्माने की रकम बढ़ती जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: IPL से बाहर हो गए नाथन एलिस, अब CSK के लिए डेथ ओवर्स में कौन करेगा गेंदबाजी?

सजा इतनी भारी क्यों है?

यह जुर्माना इसलिए अधिक है क्योंकि IPL 2026 के इस सीजन में पंजाब किंग्स का यह दूसरा उल्लंघन है। सीजन के पहले मैच गुजरात टाइटंस में भी टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई थी, तब अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। नियम के अनुसार दूसरे उल्लंघन पर कप्तान का जुर्माना दोगुना 24 लाख हो गया है और पूरी टीम भी इसकी चपेट में आती है।

क्या बैन होने का खतरा है?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, यदि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। 2025 से पहले लगातार दो मैचों में किसी टीम के स्लो ओवर रेट से खेलने पर टीम के कप्तान को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता था लेकिन यह नियम 2025 में बदल दिया गया है, इसलिए अब बैन की बजाय जुर्माने की रकम बढ़ती जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बोलते हैं'.., कैफ ने मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब


पंजाब किंग्स की स्कोर रेटिंग और प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर को आगामी मैचों में टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि टीम पर बढ़ते जुर्माने का खतरा कम हो सके।


और पढ़ें