logo

ट्रेंडिंग:

बिना एंट्रेस दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी भी कोर्स में पढ़ने का तरीका जान लीजिए

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी कॉम्पिटेंस एनहांसमेंट स्कीम (CSE) 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस स्कीम के तहत हर उम्र वर्ग के लोगों को डीयू में रेगुलर स्टू़डेंट के साथ पढ़ने का मौका दिया जाता है।

DELHI UNIVERSITY

दिल्ली यूनिवर्सिटी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का सपना लाखों छात्रों का होता है लेकिन कई छात्रों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे छात्र और किसी कारण से हायर एजुकेशन छोड़ चुके छात्र अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी कॉम्पिटेंस एनहांसमेंट स्कीम (CSE) 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।  इस स्कीम के तहत आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी भी अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के सब्जेक्ट्स को पढ़ सकते हैं। 

 

 इस स्कीम के तहत किसी भी कॉलेज या डिपार्टमेंट के किसी कोर्स के एक से दो पेपर पढ़ने के लिए दाखिले के लिए कोई भी अप्लाई कर सकता है। दाखिला मिलने पर उसे डीयू के रेगुलर स्टूडेंट्स के साथ क्लासरूम में बैठकर पढ़ने का मौका मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: बस कुछ घंटे बाकी, UP पुलिस में कॉन्स्टेबल बनना है तो यूं भर डालें फॉर्म 

 

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस स्कीम के तहत डीयू के अलावा किसी दूसरी यूनिवर्सिटी और संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को कुछ सब्जेक्ट्स पढ़ने का मौका मिलेगा। यह योजना ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए है। इस योजना का उद्देश्य दूसरी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने वाले छात्रों को डीयू के किसी भी कोर्स में बिना एडमिशन के एक सेमेस्टर में एक से दो कोर्स करने का मौका देना है। 

 

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एजिलिबल हैं तो आप इस स्कीम के तहत एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपके पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अगर आप योग्य हैं तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, एडमिशन सीटों की उपलब्धता और योग्यता के आधार पर होगा। 

एडमिशन प्रोसेस

इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है और 31 जनवरी 2026 से एडमिशन शुरू हो जाएगी। इसके लिए आप https://illl.du.ac.in/ces.html पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसी लिंक से आप कोर्स और अन्य जानकारी भी देख सकते हैं। एक उम्मीदवार जो पहले से ही एक नियमित छात्र या किसी दूसरी युनिवेर्सिटी या संस्थान में पढ़ाई कर रहा है, उसे अपने संस्थान से एनओसी लेना होगा और एडमिश के समय यह जमा करवाना होगा। एक उम्मीदवार एक सेमेस्टर में अधिकतम दो सब्जेक्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: क्या है यंग प्रोफेशनल, जिसके जरिए सरकारी ऑफिस में काम करने का मौका मिलता है?

कितनी होगी फीस?

हर एक कोर्स के लिए फीस 6 हजार रुपये तय है। क्लास की 10 प्रतिशत सीटें इस स्कीम में होंगी। स्टूडेंट की अटेंडेंस कम से कम 65 प्रतिशत होना जरूरी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 100 साल पूरे होने के मौके पर यह कोर्स शुरू किया था। पेपर की लिस्ट, एलिजिबिलिटी, फीस की पूरी जानकारी डीयू एडमिशन पोर्टल www.admission.uod.du.ac.in और www.illl.du.ac.in पर सीईएस ई-ब्रोशर पर देख सकते हैं। 


और पढ़ें