logo

ट्रेंडिंग:

भारत-PAK सीजफायर से मार्केट में बढ़त, Sensex में 1800 अंक की तेजी

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। Sensex और Nifty में बढ़त देखने को मिल रही है।

share market

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत-पाकिस्तान में तनाव कम होने का असर शेयर मार्केट दिख रहा है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। Sensex और Nifty, दोनों ही हरे निशान के साथ खुले। सोमवार को Sensex 1,300 पॉइंट ऊपर 80,754.37 पर तो Nifty 412.10 पॉइंट ऊपर 24,420.10 पर खुला। बाजार खुलने के बाद 9.30 बजे तक Sensex में 1,800 और Nifty में 500 से ज्यादा अंकों की बढ़त आ चुकी है।


इससे पहले शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद सोमवार को मार्केट में तेजी देखी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें-- बदला पूरा, PAK को सबक; ऑपरेशन सिंदूर से भारत को क्या मिला?

डिफेंस स्टॉक में तेजी की उम्मीद

जानकारों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान में संघर्ष के बावजूद भारतीय बाजार में उतना ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। सीमा पर अब स्थिति सामान्य होने के कारण निवेशकों ने भारतीय बाजार पर भरोसा जताया है। 


बैंकिंग और मार्केटिंग एक्सपर्ट अजय बग्गा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि फ्यूचर मार्केट में 2% की तेजी आने की संभावना है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान तनाव से होने वाला नुकसान अब पीछे छूट रहा है। उनका अनुमान है कि नए ऑर्डर की खरीद की संभावनाओं के चलते डिफेंस सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स में तेजी आ सकती है।

 

यह भी पढ़ें-- PAK को कितना नुकसान? इंडियन एयरफोर्स ने जारी की तस्वीरें; दिखी तबाही

बाजार में तेजी के दो बड़े कारण

शेयर मार्केट में सोमवार को तेजी आने के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला- भारत और पाकिस्तान में तनाव कम होना। और दूसरा- अमेरिका-चीन के बीच समझौता।


7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से भारत और पाकिस्तान में जबरदस्त तनाव बढ़ गया था। बात जंग तक पहुंच गई थी। पाकिस्तान की सेना ने भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया था। भारतीय सेना की जबरदस्त कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान ने शनिवार को सीजफायर की पहल की। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया। हालांकि, कुछ ही घंटों में पाकिस्तानी सेना ने इसे तोड़ भी दिया लेकिन दो दिन से शांति बनी हुई है। भारत-पाकिस्तान में तनाव कम होने से निवेशकों का भरोसा है।


दूसरी वजह यह है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हो गई है। इसे लेकर दोनों के बीच जेनेवा में बातचीत हुई थी। हालांकि, अभी तक इस डील की पूरी डिटेल सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें-- ऑपरेशन सिंदूर की आवाज बने विदेश सचिव विक्रम मिसरी कौन हैं?

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। Sensex और Nifty में 1-1% की गिरावट आई थी। Sensex 880 अंक गिरकर 79,544 पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty भी 266 पॉइंट गिरकर 24,008 पर बंद हुआ था। हालांकि, डिफेंस के स्टॉक में तेजी देखी गई थी। NSE पर डिफेंस इंडेक्स भी 3.04% चढ़कर 7,088 पर बंद हुआ था।


और पढ़ें