logo

ट्रेंडिंग:

Meta AI छीन रही 3 हजार नौकरियां! जकरबर्ग क्यों करने जा रहे मास ले-ऑफ?

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा से 3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कंपनी आज से अपने कर्मचारियों को नोटिस भेजेगी।

Meta layoffs

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा प्लेफॉर्म इस हफ्ते वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इसकी शरुआत आज से हो चुकी है। कपंनी सुबह से कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस भेज रही है। बता दें कि इसका असर अमेरिका सहित कई देशों पर पड़ेगा। यह कदम मशीन लर्निंग इंजीनियरों की भर्ती में तेजी लाने के लिए उठाया गया है। शुक्रवार को मेटा कर्मचारियों को एक इंटरनल मेमो के जरिए इसकी जानकारी दी गई थी। 

 

मेटा की हेड ऑफ पीपल जेनेल गेल के लिखे गए मेमो के अनुसार, अमेरिका सहित कई देशों में छंटनी का नोटिस सोमवार सुबह 5 बजे तक भेद दिया जाएगा। इसमें जर्मनी, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड के कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे। वहीं, यूरोप, एशिया और अफ्रीका के 12 से अधिक देशों के कर्मचारियों को 11 फरवरी से 18 फरवरी के बीच नोटिस जारी कर दिया जाएगा। 

3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी META

बता दें कि मेटा 5 फीसदी सबसे कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रही है। मेमो इसे परफोर्मेंस टर्मिनेशन बताया गया है। इस दौरान मेटा 3 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। CEO मार्क जकरबर्ग ने इस फैसले पर कहा कि कंपनी अपने परफोर्मेंस को ऊपर रखना चाहती है। इसी के तहत कमजोर प्रदर्शन करने वालों को जल्दी हटाने पर कंपनी का जोर है। बता दें कि जकरबर्ग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 2024 और 2025 कंपनी के लिए चुनौतिपूर्ण साल रहेगा। 

 

यह भी पढे़ं: क्या सच में बदल रहा है Zomato का नाम? यहां जानें सच

AI पर अधिक जोर

बताया जा रहा है कि मेटा अब मशीन लर्निंग इंजीनियर्स और AI ऑपरेटेड रोल्स पर ज्यादा जोर दे रही है। न केवल मेटा बल्कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और स्ट्राइप जैसी अन्य टेक कंपनी भी 2025 में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेगी। 

Related Topic:#Meta#Mark Zuckerberg

और पढ़ें