logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मजा नहीं आ रहा तो छोड़ दो', Google ने अपने कर्मचारियों के सामने रखा Exit प्लान

गूगल ने एक बार फिर से ऐसे कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दे दिया है जो उसके साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं।

google offers exit plan

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

गूगल ने अपने कर्मचारियों के सामने एक रोचक प्लान पेश किया है। कंपनी ने कहा है अब वह AI-फर्स्ट के रास्ते पर चलने जा रही है और जिन लोगों को इसमें मजा नहीं आ रहा है, वे एग्जिट प्लान ले सकते हैं। गूगल ने यह ऑफर उन कर्मचारियों के सामने रखा है जो ग्लोबल बिजनेस ऑर्गनाइजेशन का हिस्सा हैं। पिछले साल भी कंपनी ने दो बार इस तरह के ऑफर रखे थे और बाद में बताया था कि यह प्लान बेहद सफल भी रहा।

 

गूगल ने साफ कर दिया है कि उसे ऐसे लोगों की ही जरूरत है जो AI आधारित भविष्य के हिसाब से काम कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर फिलिप शिंडलर ने कहा है कि जैसी रफ्तार कंपनी ने अभी पकड़ रखी है, वह अच्छी है और इसे बरकरार रखने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए राहत या आफत है यह अमेरिका के साथ यह डील?

 

उन्होंने कहा है, 'आप लोगों ने साल 2025 में जो कुछ हासिल किया, उसकी बदौलत हमारे साल की शुरुआत अच्छी और मजबूत हो रही है। हालांकि, गेम डायनमिक है, पेस इलेक्ट्रिक है और कई चीजें दांव पर हैं।'

क्या है ऑफर?

 

जैसा कि शिंडलर ने कहा है कि कंपनी चाहती है कि वही लोग साथ रहें जो AI बेस्ड काम करना चाहते हैं और इसे पसंद करते हैं। यही वजह है कि गूगल का ऑफर है कि जो लोग AI के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं तो वे बाहर जा सकते हैं। वे चाहें तो दूसरी कंपनी में जा सकते हैं या जो चाहें कर सकते हैं, इसके लिए कंपनी पैसे भी देगी।

 

हालांकि, कंपनी की सेल्स और कस्टमर फेसिंग टीम वाले कर्मचारी इसका फायदा नहीं ले सकते हैं। सॉल्युशन टीम, सेल्स, कॉरपोरेट डेवलपमेंट और अन्य विभागों के कर्मचारी इसका फायदा उठा सकते हैं। जो लोग इस ऑफर के तहत नौकरी छोड़ते हैं, उन्हें कुछ पैसे दिए जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जरूरत है या मजबूरी, आखिर मैन्युफैक्चरिंग पर इतना जोर क्यों दे रहा भारत?

 

मौजूदा प्लान के मुताबिक, नौकरी छोड़ने वालों को 4 महीने की सैलरी और जितने साल काम किए हैं उसके हिसाब से हर साल के लिए 2 हफ्ते की सैलरी दी जाती है।

पहले भी दिए ऐसे ऑफर

 

गूगल यह काम पहली बार नहीं कर रहा है। जून 2025 और अक्तूबर 2025 में भी गूगल की ओर से एग्जिट प्लान जारी किए गए थे। पिछले साल अगस्त में गूगल के CPO फिओना किकोनी ने कहा था कि यह वॉलियंटरी एग्जिट प्रोग्राम (VEP) काफी हिट रहा। 

Related Topic:#Google

और पढ़ें