उत्तर प्रदेश बोर्ड हो मध्य प्रदेश लगभग हर एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया है, जिसे लेकर बेहद परेशान हैं। न्यूज वेबसाइट पर आए दिन रिजल्ट कहां देखें, जल्द आएगा रिजल्ट जैसी हेडलाइन लिखी जा रही है लेकिन अभी तक CBSE ने 12वीं का नतीजा ही घोषित नहीं किया है।

छात्र नतीजों को लेकर बेहद परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि इतनी देरी से रिजल्ट नहीं आना चाहिए। उन्होंने ने दिन-रात मेहनत की है, कम से कम यह तो पता चल जाए कि उस मेहनत से हासिल क्या हुआ है। CBSE, 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी कर सकता है लेकिन कब, यह बोर्ड ने नहीं बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी-मार्च में हुए एग्जाम के रिजल्ट 11 से 17 मई के बीच में जारी हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: CBSE ने पेरेंटिंग कैलेंडर किया जारी, पेरेंट्स और बच्चों पर फोकस

'रिजल्ट नहीं हार्ट अटैक देगी CBSE', मीम वायरल 

फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर कई पोस्ट्स में छात्रों ने CBSE से जल्द रिजल्ट जारी करने की अपील की है। रिजल्ट को लेकर छात्र सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं। एक मीम में लिखा है, 'CBSE रिजल्ट नहीं, हार्ट अटैक देना चाहता है।'

 

 

 

दूसरे पोस्ट में छात्रों ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'CBSE वालों को हमारी कॉपी चेक करने में इतना समय क्यों लग रहा है? हमने कम लिखकर उनका काम आसान कर रखा था।'

एक शख्स ने लिखा, 'डिजिटल चेकिंग हो रही है तो यह हाल है, अगर नहीं होता तो कितने दिन में आता।' एक दूसरे शख्स ने लिखा कि यह इंतजार, अब लंबा हो रहा है। इतने भी दिन नहीं लगने चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: बीमारी भी नहीं रोक पाई, कैंसर से जूझने वाला बच्चा 10वीं में ले आया 92% नंबर

क्यों परेशान हैं छात्र?

परीक्षा के बाद अब छात्र परसेंटेज के डर से परेशान हैं। कई छात्र सीबीएसई की वेबसाइट बार-बार रिफ्रेश करते रहने वाले मीम शेयर कर रहे हैं, कई कम मार्क्स वाले। रिजल्ट के बाद घरवारों के ताने और बच्चों की बातचीत से जुड़े मीम भी वायरल हैं।

 

 

नतीजे कब आएंगे?

CBSE की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख का एलान नहीं हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 11 से 17 मई के बीच रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। छात्रों का कहना है कि इंतजार अब मुश्किल होता जा रहा है।