हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में मौजूद LNJP सरकारी अस्पताल में एक खौफनाक मामला सामना आया है। यहां सरकारी जिला अस्पताल में इलाज कराने आई नाबालिग युवती के साथ डॉक्टर ने ही रेप किया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

शिकायत के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी कंसल्टेंट डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जैसे ही डॉक्टर को गिरफ्तारी किया, वैसे ही उसने कान पकड़कर माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल के लिए थाने से उसे पैदल ही अस्पताल ले गई।

 

यह भी पढ़ें: बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मार दिया था, उसकी मौत हुई तो खुद भी दे दी जान

पीड़िता के पिता ने सुनाई हैवानियत

पीड़िता के पिता के मुताबिक, 'रविवार को लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया था। इसी दौरान डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली ने लड़की के प्राइवेट पार्ट दबाए और उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप किया। खून बहने होने के बाद लड़की को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया।'

 

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची को नाली में डुबा रहा था पिता, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

बाद में युवती ने अपने पिता को डॉक्टर की हैवानियत के बारे में जानकारी दी। घटना सामने आने के बाद युवती ने अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों को रेप के बारे में बताया। जानकारी लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

 

इस बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है। आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गंभीर मामला होने की वजह से हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।