तमिलनाडु में एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है जहां अभिनेता से नेता बने विजय अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं और उन्होंने कुर्सी पर बैठते ही जनता के लिए बड़े काम शुरू कर दिए हैं। 10 मई 2026 की सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में एक बहुत बड़ा प्रोग्राम हुआ जहां हजारों लोगों की भीड़ के सामने 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई और इसी के साथ राज्य में दशकों से चल रहा पुरानी पार्टियों का राज खत्म हो गया। मुख्यमंत्री बनने के ठीक 10 मिनट के अंदर विजय ने सचिवालय जाकर तीन सबसे जरूरी कागजों पर साइन किए जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना, नशे को खत्म करने के लिए एक नई पुलिस टीम बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास फोर्स तैयार करना शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: CM बनते ही ममता की राह पर शुभेंदु अधिकारी? जय श्री राम नारे पर टोक दिया

साथ देने वाली पार्टियां

विजय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला 10 मई की सुबह ही लिया गया क्योंकि उनके पास 234 में से 121 विधायकों का साथ है जो सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े से ज्यादा है। उनकी इस जीत में VCK और IUML जैसी पार्टियों ने पूरा साथ दिया है और अपना समर्थन पत्र भी दिया। इनके अलावा कांग्रेस, CPI और CPI(M) ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। शपथ ग्रहण के मौके पर राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। अब राज्यपाल ने विजय से कहा है कि वे 13 मई तक विधानसभा में अपनी बहुमत साबित करें कि उनके पास पूरे विधायक हैं।

विजय की टीम

मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 और लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली और इन सभी ने भगवान के नाम पर कसम खाई। उनकी इस टीम में पुराने अनुभवी नेता भी हैं और नए नौजवान भी। मंत्रियों में पार्टी के बड़े नेता 'बुसी' एन. आनंद, चुनाव का काम देखने वाले आधव अर्जुना और पूर्व अधिकारी डॉ. केजी अरुणराज शामिल हैं। एक बहुत अनुभवी नेता के.ए. सेंगोट्टइयन, जो पहले AIADMK में थे और 9 बार विधायक रह चुके हैं वे भी अब विजय की टीम में मंत्री बन गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: बेटे का गला घोंटकर तालाब में फेंका, भाइयों को जेल भेजने के लिए पिता ने की हत्या

महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

विजय ने अपनी टीम में पढ़े-लिखे और युवाओं को भी जगह दी है। इसमें पार्टी के खजांची पी.वेंकटरमणन, आर. निर्मल कुमार और राजमोहन को भी मंत्री बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि विरुधुनगर की विधायक सेल्वी एस. कीर्तना को भी मंत्री पद मिला है जो इस पूरी टीम में सबसे कम उम्र की हैं। इनके साथ ही पेशे से दांतों के डॉक्टक डॉ. टी.के. प्रभु को भी मंत्री बनाया गया है। विजय ने साफ कह दिया है कि वे न तो खुद कुछ गलत करेंगे और न ही किसी और को गलत करने देंगे।