उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी सास का अंतिम संस्कार करने पहुंचे युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। घंटों की खोजबीन के बाद युवक का शव पीपा के पुल के पास मिला। मृतक की पहचान दीपक वर्मा के तौर पर हुई है। वह नोएडा में नौकरी करता था और अपनी सांस का अंतिम संस्कार करने यहां आया था।
घाघरा नदी के तट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दीपक हाथ धोने नदी में उतरा था। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। लोगों ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन तब तक मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले जा चुका था। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की। घंटों की मशक्कत के बाद पीपा के पुल के नजदीक दीपक का शव मिला।
यह भी पढ़ें: नैनीताल में 100 फुट गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
हाथ-पैर धोने गया था दीपक
पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय दीपक वर्मा अपनी 50 वर्षीय सास उर्मिला देवी का अंतिम संस्कार करने पहुंचा था। सोनौली गांव के पास घाघरा नदी के तट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दीपक हाथ-पैर धोने की खातिर में नदी उतरा। वह जैसे ही अपना सिर झुकाकर हाथ धोने लगा, उसी वक्त मगरमच्छ ने उसका सिर अपने जबड़े में भर लिया। लोगों ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन मगरमच्छ तेजी से उसे गहरे पानी में खींच ले गया।
यह भी पढ़ें: बक्से में मिली थी लाश, प्रेमी से बात करने पर बाप ने ही की थी बेटी की हत्या
पीपा के पुल के पास मिली लाश
एसडीआरएफ ने नदी में दीपक की तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद सोनौली गांव के पास ही स्थित पीपा के पुल के नजदीक दीपक का शव मिला है। पंचनामा करवाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की खातिर भेज दिया है।
