IPL 2026 का 39वां मैच वैसे तो हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिलचस्प बात यह है कि इसी मैदान पर 35वें मैच में दिल्ली ने 264 रन ठोक दिए थे लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलट दिखी। DC की आधी टीम सिर्फ 7 रन बनाकर महज 3 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गई। ये सारी तबाही भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर मचाई।
पिछले मैच में जहां केएल राहुल ने शानदार नाबाद 152 रन ठोके थे, वहीं इस मैच में सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। उधर नितीश राणा, जिन्होंने पिछले मैच में 91 रन जड़े थे इस बार महज 1 रन पर ही आउट हो गए। IPL डेब्यू कर रहे साहिल परख तो खाता भी नहीं खोल पाए और डक पर पवेलियन लौट गए। इन सबका नतीजा यह रहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास का सबसे छोटा पावरप्ले स्कोर बना दिया।
यह भी पढ़ें: गुस्से में बल्ला-हेलमेट पटकना अंगकृष रघुवंशी को पड़ा भारी, BCCI ने दी सजा
भुवनेश्वर-हेजलवुड ने लूटी महफिल
इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर के शिकार साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल थे। हेजलवुड ने शिकार केएल राहुल और समीर रिजवी को अपना शिकार बनाया। पावरप्ले के आखिर तक हेजलवुड ने भी तीन विकेट ले लिए थे।
यह भी पढ़ें: 'भैया नहीं ब्रदर बोलो', रिंकू सिंह की बहन और सुनील नरेन की बातें हुई वायरल
IPL में सबसे कम पावरप्ले टोटल (1-6 ओवर)
- 13/6 - DC बनाम RCB, दिल्ली, 2026
- 14/2 - RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
- 14/3 - SRH बनाम RR, पुणे, 2022
- 15/2 - CSK बनाम KKR, कोलकाता, 2011
- 16/1 - CSK बनाम DD, रायपुर, 2015
- 16/1 - CSK बनाम RCB, चेन्नई, 2019
पावरप्ले के दौरान एक ही पारी में सबसे अधिक विकेट गिरने का रिकॉर्ड 6 विकेट का है। यह पहली बार 2011 में कोच्चि में कोच्चि टस्कर्स केरल बनाम डेक्कन चार्जर्स के मैच में 6 विकेट गिरा था। इसके बाद अब दिल्ली में दिल्ली बनाम बेंगलुरु के मुकाबले में भी पावरप्ले में 6 विकेट गिरे, जिससे इस रिकॉर्ड की बराबरी हुई।
