ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला तीसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल कैंसर से लाखों लोगों की मौत होती है। GLOBOCAN की डेटा के मुताबिक साल 2022 तक भारत में ओवेरियन कैंसर के 47 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। इस कैंसर की वजह से 33 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत हो चुकी है। इस साइलेंट कैंसर भी कहा जाता है। इस कैंसर के लक्षण इतने आम होते हैं कि शुरुआत में पता नहीं चलता है और बाद में एंडवांस स्टेज में पता चलता है।

 

हर साल 8 मई को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को ओवेरियन कैंसर के बारे में जागरूक किया जाता है। अपोलो एथेना महिला कैंसर केंद्रों में गायनी-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी की प्रमुख डॉ. रूपिंदर सेखों ने एचटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि ओवेरियन कैंसर के लक्षण को कैसे पहचान सकते हैं? उन्होंने बताया कि अगर ये 5 लक्षण आपके शरीर में दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

 

यह भी पढ़ें: केरल और पश्चिम बंगाल में हैं सबसे ज्यादा बीमार लोग, NSO की रिपोर्ट में खुलासा

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

ब्लोटिंग- कभी कभी खान पान की वजह से पेट खूलने की समस्या आम बात है। अगर आपको लगातार पेट फूलने की समस्या हो रही है। हर दिन लग रहा है कि कपड़े टाइट हो रहे हैं तो ये ओवेरियन से जुड़ी ब्लोटिंग हो सकती है।

 

कम खाना- थोड़ा सा खाने के बाद ही पेट फूलने की समस्या। ऐसे इस वजह से हो सकता है कि ट्यूमर बढ़ रहा है जिसकी वजह से आपकी भूख कम हो रही है।

 

पेट या नीचले हिस्से में दर्द- पेट के निचले या पेल्विक वाले हिस्से में अक्सर दर्द होना।

 

आदतों में बदलाव- एक दम से तेज पेशाब आना, बार-बार कब्ज या डायरिया की समस्या होना।

 

अधिक थकान- आराम करने के बावजूद बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।

क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर?

दरअसल ओवेरियन कैंसर के शुरुआत लक्षण बिल्कुल ऐसे लगते हैं जैसे आपको पेट संबंधी समस्याएं हैं। ऐसे में महिलाएं शुरुआत में इन लक्षणों को नजर अंदाज कर देती हैं। परिणाम स्वरूप उन्हें एंडवांस स्टेज में इसके बारे में पता चलता है।

 

यह भी पढ़ें: लिप बाम या लिप ऑयल, गर्मी में फट रहे होंठों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

इलाज

ओवेरियन कैंसर का कोई इलाज नहीं है। अगर शुरुआत में इस बीमारी के लक्षण पता चल गए तो इसे फैलने से रोका जा सकता है। कैंसर को शरीर में फैलन से रोकने के लिए कीमोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, सर्जरी की जाती है।