कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में  पहली बार समय रैना और रणवीर अलाहबादिया साथ में नजर आए थे। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में हुए विवाद के बाद पहली बार दोनों साथ में किसी शो पर बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं। इसी एपिसोड में कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे थे। सुनील पाल अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अपने पुराने इंटरव्यू में सुनील ने समय को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

 

पहली बार समय और सुनील पाल साथ में स्टेज पर थे। शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का खूब मजाक उड़ाया। हम आपको समय के उन 5 पंचों के बारे में बता रहे हैं जब उन्होंने सुनील पाल को रोस्ट किया।

 

यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' से बेहतर कैसे विक्की की 'छावा'? जिस वजह से सुपरहिट हुई फिल्म

समय रैना ने उड़ाया सुनील पाल का मजाक

सुनील पाल ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं कॉमेडी का लाल सुनील पाल। वहीं सैमय रैना कॉमेडी का आतंकवादी। सुनील ने शो पर कहा, 'जो समझ में नहीं आता है वह समाज में नहीं रहता है। जो समाज में नहीं रहता है वह तो आतंकवादी होते हैं। क्या समय आ गया है अब इस समय को भी देखना पड़ रहा है।' इसका जवाब देते हुए समय ने कहा, 'आपको इतनी क्या मुझसे दिक्कत है। मैंने आपकी हमेशा इज्जत की है। मैं मुंह से ग्रेनेड मारता हूं। मैं मेले में परफॉर्म करता हूं। मैं उल्टी सीधी बातें करता हूं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है सर। मुझे बस आपसे एक दिक्कत है आप ब्रश क्यों नहीं करते हैं सर।'

 

सुनील ने आगे कहा, 'अदब की महफिल हो याद करो गालिब को। इनकी महफिल हो तो याद करो गाली को।' इसका जवाब देते हुए समय ने कहा, 'मैं बताना चाहूंगा कि मैंने जीतनी भी गाली सीखी है। वह सिर्फ सुनील पाल के वीडियो देखकर सीखी है।' इस पर कपिल ने कहा,  'यह तो गाली नहीं देते हैं।' समय ने जवाब देते हुए कहा, ;इनके वीडियो के कमेंट के सेक्शन में देखो।' सुनील ने कहा, 'वे कमेंट यही करवाते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' थिएटर्स में नहीं चली, 6 दिन में नहीं पार कर पाई 50 Cr का आकंड़ा

 

समय ने फिर कहा, 'सुनील पाजी मुझे एक नंबर आदमी लगते हैं। ये अलग बात है वह 10 में से एक है।'

 

शो पर कपिल ने सुनील से पूछा आपने इतने करोड़ों रुपये कमाए फिर मेरी फिल्म के प्रीमीयर में चप्पल में क्यों आए थे? इस पर समय ने कहा, 'ये चप्पल में ही घूमते हैं जूता तो उन्हें कही से भी पड़ जाता है।' समय ने आगे कहा, 'सर इन्होंने इतना बोला है हमें, मेरी मम्मी तो यह देखकर बहुत खुश होगी।'