देशभर में लाखों छात्र हर साल की तरह इस साल भी 10वीं और 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे कुछ बोर्ड ने घोषित कर दिए हैं और अन्य इसी महीने घोषित कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों के मन में सवाल होते हैं कि आगे की पढ़ाई के लिए उनके बजट का इंतजाम कैसे होगा। 10वीं और 12वीं के बाद छात्रों के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं जिनमें छात्र अपनी योग्यता के अनुसार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और उनका फायदा उठा सकते हैं। इन योजनाओं को मकसद पैसे की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई में आने वाली रुकावटों को कम करना है।
10वीं और 12वीं के बाद अलग-अलग आधार पर स्कॉलरशिप मिलती है। इसमें सामाजिक आर्थिक आधार से लेकर मेरिट के आधार तक कई प्रकार की स्कॉलरशिप शामिल हैं। साइंस के क्षेत्र में अलग, मेडिकल साइंस में अलग, कॉमर्स में अलग और अन्य विषयों में भी अलग-अलग योजनाएं हैं। कई एनजीओ और संस्थाएं भी बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देती हैं।
यह भी पढ़ें: UP होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
10वीं के बाद स्कॉलरशिप
10वीं के बाद कई अलग-अळग तरह की स्कॉलरशिप छात्रों को मिलती हैं। जिनमें कुछ सरकार की ओर से दी जाती हैं और कुछ अन्य संस्थाओं की तरफ से दी जाती हैं।
- पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना- यह SC,ST,OBC,EWS के लिए चलाई जाने वाली स्कीम है और अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग है। इसके लिए आप scholarships.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इसमें जाति, आय सीमा और 11वीं में मेरिट के आधार पर मिलती है।
- PM YASASVI स्कॉलरशिप- इस स्कॉलरशिप के लिए नेशल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आवेदन किया जाता है। OBC, EBC, DNT वर्ग के छात्रों के लिए आय के आधार पर यह स्कॉलरशिप दी जाती है।
- NTSE स्कॉलरशिप- ncert.nic.in या राज्य शिक्षा विभाग के माध्यम से इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसमें 10वीं में NTSE परीक्षा पास करने पर मेरिट आधारित स्कॉलरशिप दी जाती है।
- CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप- अगर कोई लड़की अपने मां-बाप की अकेली संतान है तो वह इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती है। CBSE पोर्टल पर अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए 10वीं में 60 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर करना जरूरी है और मेरिट के अधार पर यह स्कॉलरशिप मिलेगी।
- विद्याधन स्कॉलरशिप: vidyadhan.org पर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसमें 10वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले ऐसे छात्र अप्लाई कर सकते हैं जिनके परिवारों की इनकम सालाना 2 लाख से कम है।
- राज्य पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप- हर राज्य समाज कल्याण स्कॉलरशिप चलाता है। संबंधित राज्य के स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए SC, ST, OBC वर्गों के छात्र अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद 12वीं नहीं यह कोर्स दिलवा सकते हैं जल्दी नौकरी? जानिए हर एक डिटेल्स
12वीं के बाद स्कॉलरशिप
- सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स - यह मेधावी छात्रों के लिए चलाई जाने वाली स्कीम है। इसके लिए scholarships.gov.in (एनएसपी पोर्टल) पर अप्लाई कर सकते हैं। इसमें 12वीं में टॉप 20 प्रतिशत नंबर लाने वाले और पारिवारिक आय 4.5 लाख से 8 लाख रुपये तक की सीमा वाले बच्चे अप्लाई कर सकते हैं। इसके आधार पर 12,000 से 20,000 प्रति वर्ष मिलता है।
- पीएम यशस्वी टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन स्कॉलरशिप- इस स्कॉलरशिप के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर आवेदन किया जाता है। ओबीसी, ईबीसी, डीएनटी वर्ग के छात्रों के लिए आय ₹2.5 लाख से कम होने पर टॉप क्लास कॉलेज में पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस और मेंटेनेंस भत्ता मिलता है।
- इंस्पायर स्कॉलरशिप- inspire.dst.gov.in या एनएसपी के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं में साइंस स्ट्रीम में टॉप 1 प्रतिशत मेरिट वाले छात्रों के लिए बी.एससी, बी.एस इंटीग्रेटेड और एम.एससी कोर्स में 80,000 हर साल मेंटरशिप ग्रांटम समेत स्कॉलरशिप मिलती है।
- AICTE प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम- एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट या एनएसपी पर अप्लाई किया जा सकता है। एआईसीटीई अप्रूवड टेक्निकल कोर्स में पढ़ रही लड़कियों के लिए यह स्कॉलरशिप है और इसके लिए वही लड़कियां अप्लाई कर सकती हैं जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख से कम है।
- पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना- यह SC,ST,OBC,EWS के लिए चलाई जाने वाली स्कीम है और अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग है। इसके लिए आप scholarships.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इसमें जाति, आय सीमा और 12 वीं में मेरिट के आधार पर मिलती है।
